Tuesday , January 13 2026
Breaking News

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फहराया तिरंगा

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड के निरीक्षण के बाद संबोधन किया।

CM के संबोधन की 5 अहम बातें

1. पंजाब की सोशल बॉन्डिंग बहुत मजबूत
उन्होंने कहा कि पंजाब की सोशल बॉन्डिंग बहुत मजबूत है। इसमें नफरत के बीज फैलाने की कोशिश मत करना। यहां पर ईद, रामनवमी, हनुमान जयंती जैसे त्योहार इकट्‌ठे मनाए जाते हैं। शहीद पूरे देश के होते है। उन्हें नहीं बांटना चाहिए।

2. ड्रग को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई
पंजाब को ड्रग फ्री बनाने के लिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई है। अब तक 14394 नशा तस्कर पकड़े गए हैं। दस हजार एफआईआर दर्ज की गई हैं। 394 बड़े नशा तस्कर पकड़े हैं। नशा तस्करों की 173 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की है।

3. सरकार बिजली बेचकर करोड़ों कमा रही
बिजली के क्षेत्र में राज्य को सरप्लस किया है। गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट खरीदा है। अब पांच में तीन सरकारी थर्मल प्लांट है। सरकार बिजली बेचकर करोड़ों कमा रही है।

4.10 हजार पुलिस मुलाजिम भर्ती होंगे​​​​​​​
पंजाब में अब तक 44666 युवाओं को नौकरियां दी हैं। युवाओं को बिना रिश्वत दिए नौकरियां मिल रही हैं। पुलिस में जल्द ही दस हजार मुलाजिम भर्ती होंगे।

5. ​​​​​​​सड़क सुरक्षा फोर्स के बारे में दूसरे राज्य पूछ रहे
सड़क सुरक्षा फोर्स बनाने वाला पंजाब देश का पहला सूबा है। फरवरी से अब तक 1400 लोगों की जिंदगी फोर्स बचा चुकी है। इसके साथ लोगों का कीमती सामान भी बचाया है। अन्य राज्य भी इस फोर्स के बारे में पूछ रहे हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स हमारा कॉपी राइट है। ऐसे में अब पैसे लेकर ट्रेनिंग देंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में की लोक मिलनी

जालंधर, (PNL) : कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!