Wednesday , July 29 2026
Breaking News

पंजाब में चार नहीं, पांच सीटों पर होंगे उपचुनाव, सभी पार्टियों ने तैयारियां की शुरू, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : आप में शामिल हुए अकाली दल के विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुखी दलबदलू कानून के तहत विधानसभा से इस्तीफा देंगे। इस्तीफे की प्रक्रिया अगले कुछ समय में हो सकती है। इसके बाद उनकी सीट भी खाली हो जाएगी। ऐसे में इस बार पंजाब में चार की बजाय पांच सीटों पर उपचुनाव होंगे।

हालांकि, डॉ. सुखी का पार्टी को अलविदा कहना शिअद के लिए किसी झटके से कम नहीं है। एक तो अब दोआबा में पार्टी का कोई विधायक नहीं बचा है। वहीं, उनके इस्तीफे के बाद पार्टी के खिलाफ बगावत का मोर्चा खोलने वाले नेताओं को एक और मौका मिल गया है।

हालांकि, डॉ. सुखी का कहना है कि अकाली दल ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है। लेकिन वह अपने हलके का विकास चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। इससे पहले जब वे विधायक बने थे तो कांग्रेस की सरकार थी, उस समय कोई काम नहीं हुआ, जबकि अब आप की सरकार है। साथ ही, उन्होंने विधानसभा में जो भी मुद्दे उठाए, उन्हें पहल के आधार पर पूरा किया गया है।

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे। क्योंकि इन सीटों के विधायक लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। इन सीटों में बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल शामिल हैं।

इन नेताओं ने विधानसभा से इस्तीफा भी दे दिया है। इन नेताओं में गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर के सांसद बन गए हैं। जबकि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग लुधियाना, राज कुमार चब्बेवाल होशियापुर और सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर के सांसद बन गए हैं।

हरियाणा चुनाव के साथ ही हो सकते हैं उपचुनाव

पंजाब की इन पांच सीटों पर जल्द ही चुनाव होने हैं। अभी तक चुनाव आयोग ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर में जैसे ही हरियाणा में चुनाव की तारीख घोषित होगी, उसके साथ ही इन सीटों पर भी चुनाव हो सकते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!