Tuesday , July 21 2026
Breaking News

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ की मीटिंग, इस बार दिया इतने प्रतिशत वोट का लक्ष्य

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों-कम-जिला चुनाव अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रैंसिंग द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों से “इस बार 70 पार” वोट प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

सिबिन सी. ने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान करवाने के लिए प्रयास तेज करें। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से जिन क्षेत्रों में वोट प्रतिशत कम था, उन क्षेत्रों को निशानदेही कर वहां वोट प्रतिशत बढ़ाने का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा भेजी गई प्रचार मोबाइल वैनों, जागरूकता अभियान और अन्य माध्यमों की मदद ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वोट प्रतिशत बढ़ाने की गतिविधियां और तेज की जाएं साथ ही लोगों को अधिक से अधिक मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दिनों में प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की शिकायत का समाधान भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिले समय-समय पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें और उन्हें चुनाव आयोग के नियमों और निर्देशों की जानकारी दें, इससे शिकायतों में कमी आएगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नरों से कहा कि वे जिले के महत्वपूर्ण लोगों के वोटों की जांच करें कि उनकी वोट बनी है या नहीं, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि चुनाव को उचित ढंग से करवाने के लिए 12 से 16 फरवरी तक पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ए.आर.ओ.) को चंडीगढ़ और अमृतसर में प्रशिक्षण दिया गया है।

सिबिन सी. ने सभी डिप्टी कमिश्नरों-कम-जिला चुनाव अधिकारियों से लोकसभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चुनाव से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा की और डिप्टी कमिश्नरों से उनकी प्रतिक्रिया और राय ली। ज्यादातर डिप्टी कमिश्नरों ने कहा कि चुनाव की तैयारी पूरी है और जिन जिलों में कुछ कमी है, उसे जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अभिजीत कपलिश और सी.ई.ओ. दफ्तर के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!