Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब के पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस का केजरीवाल ने किया उद्घाटन, तीन दिन पंजाब ही रहेंगे दिल्ली के सीएम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार आज से पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह 13 सितंबर से 15 सितंबर तक पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम केजरीवाल विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करेंगे। आज सबसे पहले केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को साथ लेकर अमृतसर में बने राज्य के पहले स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया।

केजरीवाल ने कहा है कि आज से तीन दिन की पंजाब यात्रा पर हूँ। भगवंत मान जी ने पंजाब का पहला स्कूल ऑफ़ एमिनेंस बनाया है। आज उनके साथ उसका उद्घाटन किया। अब पंजाब के गरीब लोगों को भी अच्छी शिक्षा मिलने लगेगी। एक गरीब बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, उसमे हम भागीदारी हों – इस से बड़ा पुण्य का काम नहीं, इस से बड़ा राष्ट्र निर्माण का कार्य नहीं। आज उस स्कूल को देखने के लिये बहुत उत्साहित हूँ। अब एक एक करके पंजाब के सभी स्कूल शानदार बनायेंगे।

पंजाब स्कूल ऑफ एमिनेंस के 5 स्तंभ

-अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा यानी मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर
-शिक्षाविद (टीचर्स)
-मानव संसाधन प्रबंधन (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट)
-खेलकूद
-सह-पाठ्यचर्या (को-एजुकेशन)

सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘ऐसे स्कूलों ने पहले ही दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है. अब पंजाब की बारी है जहां इस मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है.’ ‘ये स्कूल स्वतंत्रता सेनानियों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए जा रहे हैं. इनमें बच्चों को को भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार किया जाएगा, जो पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श बनाने में मदद करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि वह दिन दूर नहीं जब ये सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा देंगे.’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!