पंजाब की इंस्टा इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चुम्मेवाली’ पर FIR:निहंग ने लुधियाना में शिकायत की, कहा- अश्लील कंटेंट फैलाकर धार्मिक भावनाएं आहत कीं
Punjab News Live -PNL
July 7, 2026
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना
लुधियाना , (PNL) : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने लुधियाना में FIR दर्ज करवा दी। निहंग मनप्रीत सिंह का आरोप है कि रंजीत कौर सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट अपलोड कर रही है। जिसका नेगेटिव असर समाज पर पड़ रहा है।
पुलिस ने रात रकीब 9.40 बजे रणजीत कौर व उसके पति के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ मोती नगर भूपिंदर सिंह ने कहा- एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, भाभी चुम्मेवाली ने भी निहंग मनप्रीत सिंह को खुली धमकी दी है कि उनके खिलाफ भी कई सबूत उनके पास आ गए हैं और कुछ सबूत आने वाले हैं। वो जल्दी ही सारे सबूत मीडिया के सामने रखकर उनके कारनामों को उजागर करेंगे।
FIR में निहंग मनप्रीत सिंह ने लगाए ये आरोप, जानिए..
-
समाज में अश्लीलता फैला रही: मनप्रीत सिंह ने रंजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस पर आरोप लगाए कि वो अपने अश्लील कंटेंट और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वे अपनी वीडियो में जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, उसका समाज और बच्चों पर बहुत ही बुरा व नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
-
पहनावे और शारीरिक प्रदर्शन पर आपत्ति: मनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि रंजीत कौर जब भी सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो अपलोड करती हैं, तो वे आपत्तिजनक कपड़े पहनती हैं। उनका दावा है कि वीडियो में इस तरह शरीर के अंगों का दिखावा करने से बच्चों की मानसिकता पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
-
पुलिस प्रशासन के नाम का गलत इस्तेमाल: मनप्रीत सिंह ने कहा कि रंजीत कौर अपनी वीडियो में साफ तौर पर यह कहती हुई दिखाई देती हैं कि उन्हें वीडियो में ऐसी गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने और ऐसे कपड़े पहनने का अधिकार खुद पुलिस के के अफसरों ने दिया है। ।
-
गैर-सामाजिक और आपत्तिजनक कंटेंट: मनप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा गया है कि रंजीत कौर द्वारा अपनी जीभ पर चटनी रखकर अपने पति को चाटने के लिए कहना बेहद गैर-सामाजिक और मर्यादा के खिलाफ है। साथ ही ‘अंख चुम्मे’ जैसे डायलॉग और गलत इशारों की वजह से समाज के बच्चों पर गुरा असर पड़ रहा है।
-
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप: निहंग मनप्रीत सिंह ने शिकायत में कहा कि रणजीत कौर और उनके पति ने बिना किसी मंजूरी के अपने घर में शिवलिंग स्थापित किया हुआ है। वे गैर-वाजिब तरीके से शिवलिंग की मर्यादा भंग करते हुए डमरू लगाकर ‘बंदर-बांदरी का नाच’ करते हैं, जिससे समूचे हिंदू भाईचारे की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इसके अलावा, वे उस स्थान पर मीट वगैरह बनाकर भी खाते हैं, जो हिंदू धर्म का सीधा अपमान है।
-
निहंग जत्थेबंदियों को बदनाम करने की साजिश: शिकायत के आखिरी हिस्से में कहा गया है कि इन दोनों द्वारा सोशल मीडिया पर विभिन्न धर्मों को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ विशेष रूप से निहंग जत्थेबंदियों के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक और गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है।
-
आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज: मनप्रीत सिंह की इस लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने रणजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ आई.टी. एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपों की मौके पर जांच शुरू कर दी है।
रणजीत कौर व उसका पति बोला- समय आने सबूत करेंगे पेश
भाभी चुम्मेवाली रंजीत कौर व उसके पति जिंदा हंस ने एक वीडियो जारी करके कहा कि निहंग सिंह उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो भी निहंग मनप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दे चुके हैं। पुलिस ने अभी उस पर पर्चा दर्ज नहीं किया। वहीं उनका कहना है कि निहंग मनप्रीत सिंह के कारनामों के उनके पास कई सबूत हैं, जल्दी ही वो उन सबूतों का खुलासा करेंगे।
निहंग जत्थे ने दी थी भाभी चुम्मेवाली के घर में दबिश
फरीदकोट से आए निहंग जत्थे के मुखी मनप्रीत सिंह खालसा ने कुछ दिन पहले रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली के घर आकर दबिश दी थी। उनका आरोप था कि ये सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डाल रही हैं। उन्हें कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानीं। मजबूर होकर उन्हें फरीदकोट से लुधियाना आना पड़ा। उस दिन भाभी चुम्मेवाली के घर पर जमकर हंगामा हुआ।
रंजीत कौर से भाभी चुम्मे वाली तक का सफर, जानिए…
-
सोशल मीडिया पर रील्स बनाने लगी: कोरोना काल में लुधियाना की रंजीत कौर ने सोशल मीडिया पर रील्स बनानी शुरू की। वह कॉमेडी रील्स बना रही थीं, लेकिन उसे कोई पसंद नहीं कर रहा था। वह काफी रील्स बना चुकी थीं, लेकिन रील वायरल नहीं हुई।
-
रील में एक फॉलोअर को फ्लाइंग किश किया: रंजीत कौर का कहना है कि वह रील्स बना रही थीं, तो एक फॉलोअर्स को रील में उसका नाम लेकर फ्लाइंग किश किया तो कॉमेंट में लोगों ने भाभी चुम्मेवाली लिखना शुरू कर दिया। उसके बाद माइंड में आया कि इसी को अपना टैग बना देती हूं।
-
उसके बाद शुरू की तुकबंदी: रंजीत कौर ने फिर अपने नाम के साथ भाभी चुम्मेवाली का टैग लगा दिया और फिर उसने रील्स बनाते हुए फॉलोअर्स के नाम लेकर तुकबंदी करनी शुरू कर दी। उसके बाद लोगों ने उसे बहुत पसंद किया।
-
दिलजीत दोसांझ की फिल्म में मिला काम: रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली का कहना है कि जब लोगों ने उसकी रील्स को पसंद किया तो फिर दिलजीत दोसांझ ने उन्हें अपनी फिल्म जट एंड जूलियट-3 में एक छोटा सा रोल दिया। उसके बाद वह बहुत फेमस हो गईं।
-
दिलजीत पर भी तुकबंदी की थी: रंजीत कौर का कहना है कि जो तुकबंदी वह अपने फॉलोअर्स का नाम लेकर करती हैं, वही तुकबंदी उन्होंने दिलजीत दोसांझ के लिए भी की थी। जब उन्होंने दिलजीत दोसांझ को आई लव यू बोला तो उन्होंने भी रिप्लाई में आई लव यू बोलकर गले लगाया।

