Wednesday , June 17 2026
Breaking News

पंजाब का पहला ऐसा सरकारी स्कूल जिसमें होगा स्वीमिंग पूल, केजरीवाल और भगवंत मान ने किया 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्धाटन, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : आम आदमी पार्टी(AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान ने आज रविवार को लुधियाना से 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का पहला ऐसा सरकारी स्कूल होगा, जिसमें स्वीमिंग पूल की सुविधा होगी।

सीएम भगवंत मान ने बताया कि चंडीगढ़ रोड स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉडर्न सुविधाओं से लैस है। इस स्कूल में 22 क्लास रूम बनाए गए हैं। प्रिंसिपल के लिए कमरा व स्टाफ रूम तैयार किया गया है। साइंस की 4 लैब के अलावा एक कंप्यूटर लैब भी बनाई गई है। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लॉन टेनिस, हैंडबाल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के ग्राउंड भी तैयार किए गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कारोबारी ने कूरियर गर्ल को पीटा, VIDEO:पहले गला पकड़ा, फिर सड़क पर बहस, हाथ पकड़ घर के अंदर खींचा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं के होटल मालिक ने कूरियर कंपनी की महिलाकर्मी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!