Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सिद्धू ने CM मान के पैर छूने की डाली पोस्ट, आप विधायक जीवनजोत भड़क उठी, बोलीं-लहजे में बदतमीजी, चेहरे पर नकाब, डॉन्ट डिजर्व रिस्पेक्ट

अमृतसर, (PNL) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पैर छूते हुए सीएम भगवंत मान की पुरानी वीडियो शेयर कर तंज कस दिया। कहा कि भाई भगवंत संतरा कितना भी बड़ा हो जाए, रहता टहनी के नीचे ही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर डाली गई पोस्ट को देख 2022 विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर ईस्ट से हराने वाली AAP विधायक जीवनजोत कौर भड़क गई हैं।

उन्होंने शायराना अंदाज में ही नवजोत सिद्धू को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि वे रिस्पेक्ट डिजर्व ही नहीं करते हैं। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते दिन अपने X अकाउंट पर पोस्ट को शेयर किया था। इसमें भगवंत मान की पुरानी वीडियो भी पोस्ट की गई, जिसमें वे नवजोत सिद्धू के पैर छूते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं, एक पुराने इंटरव्यू को भी शेयर किया गया, जिसमें भगवंत मान बोल रहे थे कि सिद्धू लाफ्टर चैलेंज में उनके जज रहे हैं और कोई व्यक्ति अपने रोल मॉडल से बड़ा नहीं हो सकता।

नवजोत सिंह सिद्धू की इस पोस्ट को देखकर अमृतसर ईस्ट की विधायक जीवनजोत कौर ने शायराना अंदाज में ही सिद्धू को खरी खोटी सुना दी। जीवन जोत कौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाल लिखा- अहंकार ने तुम्हारी बुद्धि भ्रष्ट कर दी है। नवजोत सिंह सिद्धू, लहजे में बदतमीजी, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हो। बातों के सिवाय खुद तो कुछ किया नहीं, अब सीएम भगवंत मान का हिसाब लिए फिरते हो। टहनी की कद्र ही संतरे की वजह से होती है, वरना टहनी को कौन जानता है, एंड यू डॉन्ट डिजर्व दिस रिस्पेक्ट।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!