Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh ने ₹114 करोड़ टैक्स दिया; रिपोर्ट के अनुसार ‘दिल-लुमिनाटी’ टूर से ₹943 करोड़ कमाए

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर-2024 ने पंजाबी म्यूजिक के इतिहास में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस टूर ने 943 करोड़ रुपए कमाए। इसका खुलासा मार्च 2026 में आई सोशियो इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट में किया गया। इस टूर से 114 करोड़ रुपए टैक्स मिला, जबकि 1.2 लाख लोगों को रोजगार मिला है। अर्न्स्ट एंड यंग (EY) की ताजा सोशियो इकोनॉमिक रिपोर्ट के मुताबिक, यह आंकड़ा भारतीय कलाकार के लाइव टूर का नया बेंचमार्क है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि टूर के दौरान 3.2 लाख से ज्यादा दर्शकों ने शो देखे। दिल्ली का शो तो रिकॉर्ड 55 हजार दर्शकों के साथ देश का सबसे बड़ा शो बना। टूर के दौरान 13 शहरों में कुल 14 शो हुए। EY रिपोर्ट के अनुसार, टिकट बिक्री और स्पॉन्सरशिप से 276 करोड़ का डायरेक्ट रेवेन्यू मिला, जबकि होटल, ट्रैवल, खान-पान, शॉपिंग और लोकल सर्विसेज में फैंस के खर्च से 553 करोड़ रुपए आए। टैक्स में 111 करोड़ GST और बाकी लोकल परमिशन फीस शामिल हैं।

सवा लाख दिहाड़ी के बराबर रोजगार दिया

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस टूर ने 1.18 लाख मैन-डे रोजगार दिया है। लॉजिस्टिक्स, सिक्योरिटी, स्टेज प्रोडक्शन, टेक्निशियन और लोकल वेंडर्स समेत हजारों लोगों को सीधा रोजगार मिला।

रिपोर्ट में कहा गया है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों से 49% दर्शक आए। जबकि, 38% फैंस दूसरे शहरों से ट्रैवल कर शो में शामिल हुए और कई ने अपनी ट्रिप 2-5 दिन बढ़ा दी, जिससे टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिला।

दिलजीत बोले- हमने मिलकर कुछ ऐतिहासिक किया

दिलजीत ने टूर के सफल समापन पर फैंस और टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमने मिलकर कुछ ऐतिहासिक बनाया है।

EY की रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े लाइव इवेंट्स अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि पूरे इकोसिस्टम को पावर देते हैं। यह सफलता सिर्फ दिलजीत की नहीं, बल्कि पूरे भारत की लाइव म्यूजिक इंडस्ट्री की जीत है। आने वाले समय में और बड़े टूर की उम्मीद जाग रही है।

क्या है EY जिसने रिपोर्ट बनाई

इस सोशियो-इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट को अर्न्स्ट एंड यंग (EY) ने रिलीज किया है। यह एक ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म है, जो दुनिया की 4 सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है। 1989 में बनी इस कंपनी का हेडक्वार्टर लंदन में है। भारत में भी यह सक्रिय है।

कंपनी अकाउंट्स की जांच, टैक्स प्लानिंग, बिजनेस सलाह, स्ट्रैटेजी पर काम करती है। कंपनी किसी इवेंट, प्रोजेक्ट, पॉलिसी या सेक्टर के आर्थिक और सामाजिक प्रभाव को मापती है, जैसे टिकट सेल्स, जॉब्स, टैक्स, ट्रैवल, होटल, लोकल बिजनेस पर असर आदि।

विवादों से घिरा रहा दिल-लुमिनाटी टूर

  • टिकटों की कालाबाजारी: आधिकारिक प्लेटफॉर्म जोमैटो लाइव पर टिकट जल्दी बिक गए। इसके बाद वे अन्य वेबसाइटों पर 1 लाख रुपए से ज्यादा कीमत पर बिकते देख गए।

  • नकली टिकट: दिल्ली और जयपुर जैसे शहरों में कई लोगों को नकली टिकट बेचकर लाखों की ठगी की गई।

  • ED की छापेमारी: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, मुंबई और जयपुर सहित कई शहरों में अवैध टिकट बिक्री के खिलाफ छापे मारे।

  • कानूनी नोटिस: टिकट बिक्री में कथित हेरफेर और कालाबाजारी के लिए एक छात्रा ने दिलजीत और आयोजकों को कानूनी नोटिस भेजा।

  • गानों पर प्रतिबंध: हैदराबाद कॉन्सर्ट से पहले तेलंगाना सरकार ने नोटिस जारी कर दिलजीत को शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने का निर्देश दिया।

  • स्टेडियम की बदहाली: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शो के बाद फैली गंदगी और टूटे हुए एथलेटिक्स उपकरणों के वीडियो वायरल हुए। इस पर कई एथलीटों ने स्टेडियम के दुरुपयोग का कड़ा विरोध किया।

  • सुविधाओं की कमी: फैंस ने महिलाओं के लिए गंदे वॉशरूम, खराब लाइटिंग और खाने-पीने के काउंटरों पर भारी अव्यवस्था की शिकायत की।

  • डांसर पेमेंट: लॉस एंजिल्स के एक कोरियोग्राफर ने आरोप लगाया कि टूर के दौरान भारतीय बैकग्राउंड डांसर्स को भुगतान नहीं किया गया। हालांकि, दिलजीत की टीम ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि वे डांसर उनके आधिकारिक दल का हिस्सा नहीं थे।

  • नाम को लेकर विवाद: टूर के नाम दिल-लुमिनाटी को लेकर कुछ लोगों ने इसे एक गुप्त वैश्विक संगठन इलुमिनाटी से जोड़ने की कोशिश की। दिलजीत ने इन दावों का खंडन किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!