Wednesday , November 18 2026
Breaking News

वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता : डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, (PNL) : महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा हिंसा और संकट का सामना कर रही महिलाओं के लिए सहायता प्रणाली को और मजबूत करने हेतु निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इन प्रयासों के तहत वित्तीय वर्ष 2022–23 से 2025–26 तक राज्य भर में स्थापित वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से कुल 17,651 महिलाओं को निःशुल्क और समेकित सहायता प्रदान की गई है।

यह जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन केंद्रों में संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही स्थान पर त्वरित और समन्वित सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इन सेवाओं में चिकित्सा सहायता, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, मानसिक परामर्श, अस्थायी आवास और भोजन जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।

वर्षवार आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022–23 के दौरान 3,592 महिलाओं को, 2023–24 में 3,633 महिलाओं को, 2024–25 में 5,305 महिलाओं को तथा 2025–26 में 5,121 महिलाओं को ये सेवाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह लगातार बढ़ते आंकड़े सरकार की बढ़ती पहुंच और महिलाओं में बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि साहस, आत्मविश्वास और नई शुरुआत की जीवंत कहानियां हैं। जो महिलाएं कभी भय और अन्याय का सामना कर रही थीं, वे आज सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को फिर से संवार रही हैं। वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए सुरक्षा, सहारा और सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन चुके हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब के सभी जिलों में वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद महिला सहायता से वंचित न रहे।

मंत्री ने अपील की कि प्रत्येक महिला को वूमेन हेल्पलाइन नंबर 181 (टोल-फ्री) की जानकारी अवश्य होनी चाहिए और इसका अधिक से अधिक प्रचार किया जाना चाहिए, ताकि संकट के समय तुरंत सहायता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन महिलाओं के लिए सुरक्षा, सहारा और विश्वास की एक मजबूत कड़ी साबित हो रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में अब निजी गाड़ियों पर नहीं लगेंगी फ्लैशर लाइटें, हूटर और सायरन बजाने पर भी रोक : DCP संधू

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमृतसर में अब निजी वाहनों पर लाल, नीली और मल्टीकलर फ्लैशर …

लुधियाना : ठग बाबा ने 10 मिनट में गहनों की दुकान लूटी, आशीर्वाद का नाटक करके मौके से हो गया फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक ठग ने महज 10 मिनट में एक आभूषण दुकान …

पठानकोट में XUV लूट की घटना के 60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगे, कार कठूनंगल टोल प्लाजा पर देखी गई, आईजी ने कहा – जल्द ही खुलासा करेंगे

पठानकोट , (PNL)  : पठानकोट के मलिकपुर में बंदूक की नोक पर XUV-500 वाहन लूटे जाने …

बड़ी खबर : भारत ने बनाई बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन, 20 नवंबर को राष्ट्र को होगी समर्पित

न्यूज डेस्क, (PNL) : बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने के लिए भारत ने बड़ी …

CM भगवंत मान की ‘नो कैश, नो फरमाइश’ पॉलिसी… पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के …

श्री हरमंदिर साहिब के बाहर हंगामा, निहंगों द्वारा एक-दूसरे को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के आसपास श्रद्धालुओं को जबरन कमरे मुहैया …

अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की कस्टोडियल पैरोल, डिब्रूगढ़ जेल से लाया जाएगा अमृतसर

न्यूज डेस्क, (PNL) : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल …

एक झटके में करोड़पति बना मोहाली का ड्राइवर, जीती 12 करोड़ की लॉटरी… मिलेंगे सिर्फ 8.40 करोड़

मोहाली , (PNL) : मोहाली के एक टिपर चालक ने 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती …

MS Dhoni का IPL से संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स ने दी अब खास जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स , (PNL) : चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल …

पंजाब पुलिस के पूर्व DSP सुरिंदर धोगरी और जालंधर नार्थ से भाजपा नेता प्रशांत गंभीर AAP में शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां …

नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की मुलाकात, भरोसा जताने के लिए आम आदमी पार्टी नेतृत्व का किया धन्यवाद

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ओर से जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के घोषित …

फिलीपींस के 100 साल पुराने गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने मत्था टेका, रखी गई पुनर्निमाण की आधारशिला

देश विदेश , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वह …

लुधियाना बस स्टैंड की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई, 8 दमकल वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

लुधियाना , (PNL) : सोमवार देर रात लुधियाना बस स्टैंड स्थित एक सरकारी बस मरम्मत कार्यशाला …

UP से पंजाब तक विधानसभा चुनाव की तैयारी… कांग्रेस ने 5 राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन

न्यूज डेस्क, (PNL) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनावों के …

Punjab में अगले 3-4 दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना, घने कोहरे की चेतावनी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : आज पंजाब के चार जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!