Wednesday , September 9 2026
Breaking News

नकोदर से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना:’हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा इलाका; 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर जिले के नकोदर से श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को धूमधाम से रवाना हुआ। धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर इस यात्रा की अगुवाई समाजसेवी सुमन खन्ना ने की।इस पहले जत्थे में समाजसेवी सुमन खन्ना के साथ राजीव पुन्नी (लवली), अरुण ऐरी, नितिन त्रिखा, साहिल त्रिखा, संजीव, राजन, जोगिंदर पाल ढल्ल, पवन कुमार, जतिन शर्मा, नितिन गुप्ता, मोनू, आर्यन जावा, गौतम (मग्गू) तथा राजीव राजा सहित नकोदर के कई शिव भक्त शामिल हुए। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी।

पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के अलौकिक दर्शन करने को लेकर सभी श्रद्धालुओं के चेहरों पर विशेष उत्साह, उमंग और गहरी श्रद्धा साफ झलक रही थी। हर कोई भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आया। रवानगी के इस अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सभी श्रद्धालुओं ने एक सुर में बाबा भोलेनाथ की स्तुति की और हाथ जोड़कर अपनी कठिन यात्रा की सफलता तथा सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

शिवभक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं

यात्रियों के परिजन, दोस्त और बड़ी संख्या में शुभचिंतक वहां मौजूद थे। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” और “जय बाबा बर्फानी” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। सभी ने शिवभक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!