Wednesday , August 19 2026
Breaking News

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर:एक अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी, अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लोगों ने ड्राइवर-कंडक्टर को निकाला बाहर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नकोदर के पास आज सुबह दो स्कूली बसों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस अनकंट्रोल होकर सड़क किनारे पलट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय दोनों बसों में कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में दोनों बसों के ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बसों से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौके पर मौजूद लोग।

मौके पर मौजूद लोग।

टक्कर के बाद पलटी हुई बस।

टक्कर के बाद पलटी हुई बस।

टक्कर से पलटी बस

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंब्रिज स्कूल की बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे

हादसे में राहत की बड़ी बात यह रही कि दुर्घटना के समय दोनों बसों में कोई भी स्कूली बच्चा मौजूद नहीं था। दोनों बसें अपने रूट पर निकलकर बच्चों को लेने के लिए जा रही थीं। समय रहते हुई इस घटना में किसी छात्र के हताहत नहीं होने से एक बड़ा हादसा टल गया और कई परिवारों ने राहत की सांस ली।

बस का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त।

बस का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त।

ग्रामीणों ने दिखाई मुस्तैदी

हादसे की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे ड्राइवर और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी पलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!