Wednesday , July 29 2026
Breaking News

नकोदर में चलती रोडवेज बस का टायर निकला:खड़ी कार से टकराया टायर, SDM कोर्ट परिसर के बाहर हादसा

नकोदर के SDM कोर्ट परिसर के बाहर मंगलवार रोडवेज की चलती बस का अगला टायर निकल गया। मेहतपुर की ओर से आ रही जालंधर डिपो की पंजाब रोडवेज बस बियरिंग टूटने से ये हादसा हुआ। टायर उछलकर सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार से जा टकराया, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसा मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब हुआ। हादसे के समय सड़क पर यातायात कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। कार मालिक की पहचान सतपाल निवासी गांव बुलंदा के के रूप में हुई है। वह SDM कोर्ट में किसी काम से आए थे और उन्होंने अपनी कार बाहर खड़ी की थी। कार चालक कुलविंदर सिंह उस समय गाड़ी से बाहर दूसरी तरफ खड़े थे, जिससे उनकी जान बच गई।

बस चालक यशपाल सिंह ने बताया कि बियरिंग अचानक टूटने के कारण यह घटना हुई। चश्मदीदों के अनुसार, टायर निकलने के बाद भी भारी बस लगभग 20 फीट तक घिसटती हुई आगे बढ़ी। हादसे के बाद बस में सवार सहमे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे से जुड़े PHOTO

नो एंट्री एरिया से जा रही थी बस बता दें कि जिस रोड पर यह हादसा हुआ, वहां बसों की एंट्री बैन है। लुधियाना, जगराओं और मेहतपुर से आने वाली बसों को बाईपास से होकर निकलना पड़ता है। हालांकि, रोडवेज और निजी बसों के चालक समय बचाने के लिए अक्सर सुबह के समय शहर के छोटे और नो एंट्री रोड से बसों को अंदर ले आते हैं।

इससे तंग बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। हादसे के बाद कार मालिक ने मौके पर ही नुकसान की भरपाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के …

चंडीगढ़ में करंट से PhD स्कॉलर युवती की मौत:PU में गर्ल्स हॉस्टल से जाते वक्त गिरी; हरियाणा की रहने वाली

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की …

शहनाज गिल और जय रंधावा पहुंचे गोल्डन टेंपल:गुरु घर में नतमस्तक हुए; इश्कनामा की सफलता के लिए वाहेगुरु का किया शुकराना

अमृतस​र , (PNL) : पंजाबी फिल्म इश्कनामा की सफलता के बाद अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री …

बर्लिंगटन में यौन उत्पीड़न मामले में पंजाबी युवक गिरफ्तार:महिला को रोका, बातचीत करने की कोशिश की, स्टोर तक पीछा किया

जालंधर , (PNL) : कनाडा के बर्लिंगटन स्थित GO स्टेशन के पार्किंग एरिया में महिला के …

जालंधर में अनकंट्रोल ट्रक की कार से टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, लगा लंबा जाम; राहत कार्य के बीच परेशान हुए लोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्या एन्क्लेव फ्लाईओवर पर तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!