Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री:बिट्टू बोले- आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस; जल्द PM मोदी करेंगे उद्घाटन

जालंधर , (PNL) :  रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर वहां चल रही अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। स्टेशन का पुनर्विकास करीब 98.89 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अत्याधुनिक स्टेशन का डिजिटल या व्यक्तिगत रूप से उद्घाटन कर सकते हैं। इस अवसर को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा नेतृत्व तैयारियों में जुटा हुआ है।

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। स्टेशन पहुंचने पर रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

स्टेशन पहुंचने पर रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

स्टेशन पहुंचने पर रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।

निर्माण कार्य की प्रगति और तैयारियों की जानकारी ली।

निर्माण कार्य की प्रगति और तैयारियों की जानकारी ली।

निर्माण कार्य की प्रगति और तैयारियों की जानकारी ली

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति और तैयारियों की जानकारी ली। कैंट स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम अब अंतिम चरण में है, जिसे तय समय पर पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भारतीय रेलवे उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनियाभर में सम्मान मिल रहा है और उनका पंजाब दौरा राज्य के लिए गर्व का विषय है।

17 तारीख तक पूरी होंगी सभी तैयारियां

पार्टी की आगामी योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया कि भाजपा की केंद्रीय व राज्य स्तरीय लीडरशिप अगले कुछ दिनों तक जालंधर और पंजाब में सक्रिय रहेगी। उन्होंने कहा कि 17 तारीख तक पार्टी संगठन और स्थानीय प्रशासन मिलकर प्रधानमंत्री के संभावित दौरे से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर लेगा। प्रधानमंत्री के इस संभावित पंजाब दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

100 साल पुराने स्टेशनों का हो रहा है कायाकल्प

काम में रह गई कुछ कमियों को लेकर पूछे गए सवाल पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि बड़े और ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स में शुरुआती स्तर पर कुछ कमियां रह जाना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि सभी कमियों को समय रहते दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि देशभर में 100 साल से अधिक पुराने करीब 1500 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और उनका पुनर्निर्माण करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसी योजना के तहत जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जा रहा है, जो एक सदी से अधिक पुराना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!