जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले के नकोदर (नूरमहल) में कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत कौर भोगल का बुधवार (एक अप्रैल) को निधन हो गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ का भोग गुरुवार को गुरुद्वारा सातवीं पातशाही में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैरागमई कीर्तन किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान सभी की आंखें नम दिखीं। हालांकि, इस दुख की घड़ी में स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व की अनुपस्थिति सभी के बीच चर्चा का विषय रही।
कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत कौर भोगल की शोक सभा में मौजूद गणमान्य।
स्थानीय कांग्रेस नेता प्रार्थना सभा से रहे नदारद नगर परिषद अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, कांग्रेस पार्षद और अन्य पार्टी पदाधिकारी अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा से पूरी तरह नदारद थे। वहीं बाहर से पहुंचे कांग्रेस नेता राजपाल अटवाल और राणा रंधावा ने इस मौके पर कहा कि भोगल परिवार उस समय भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहा था, जब पंजाब में हालात अनुकूल नहीं थे।
श्रद्धांजलि सभा में कई गणमान्य रहे उपस्थित इस श्रद्धांजलि सभा में राजपाल सिंह अटवाल फिल्लौर, राजिंदर पाल सिंह राणा रंधावा, पूर्व पार्षद प्रेम चंद बत्रा, मार्केट कमेटी नकोदर के चेयरमैन करनैल राम बालू, पूर्व पार्षद राज कुमार सहोता, विनोद जस्सल, मिंटा कलेर, नवतेज सिंह चौधरी बिलगा, गौतम शर्मा, कुलवंत सहजल, संजय खोसला उर्फ रिंकी, जसविंदर सिंह (पूर्व म्युनिसिपल काउंसिल कर्मचारी), जतिंदर नैयर, गौरव शर्मा, रमन कुमार, नरेश तिवारी, दिनकर संधू, डॉ. जसरा और पत्रकार समुदाय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।