Thursday , September 10 2026
Breaking News

दुबई से संचालित ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:अमृतसर पुलिस ने 2 तस्कर किए अरेस्ट; 10 किलो ICE और 4 किलो हेरोइन बरामद

अमृतस​र  , (PNL) :  पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 2 तस्करों को गिरफ्तार कर 10 किलोग्राम ICE (मेथामफेटामाइन) और 4 किलो हेरोइन बरामद की गई। (DGP) पंजाब द्वारा X (पूर्व ट्विटर) पर दी जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक बड़े ड्रग तस्कर के संपर्क में थे, जो दुबई और अबूधाबी से इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था। आरोपी उसी के निर्देशों पर पंजाब और दिल्ली में नशीले पदार्थों की सप्लाई का काम कर रहे थे।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि एक आरोपी हाल ही में दुबई से वापस लौटा था, जहां उसे इस अवैध कारोबार के लिए प्रशिक्षण दिया गया था और उसे हेरोइन व ICE की खेपों की तस्करी का जिम्मा सौंपा गया था।

माझा और दोआबा क्षेत्रों में गैंग करता था नशे की सप्लाई

यह नेटवर्क पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में नशे की सप्लाई को फैलाने में सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। साथ ही, इस पूरे रैकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच भी की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका

अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत थाना छेहरटा में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां संभव हैं, क्योंकि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 12 सितंबर को लोकल हॉलिडे:गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बंद रहेंगे दफ्तर-संस्थान, अधिसूचना जारी

अमृतसर , (PNL) : पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को …

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!