Tuesday , October 20 2026
Breaking News

मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची की किडनैपिंग का VIDEO:किडनैपरों ने घर के बाहर से छीना; पोती को छुड़ाने चलती कार पर लटक गए दादा-दादी

 चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली में साढ़े 4 साल की बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। कार में आए लोग जबरन बच्ची को उठाकर ले गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्ची स्कूटी पर अपने दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और बच्ची को छीनने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी गिर गई।

इसी बीच एक कार आई और उसमें से निकले युवक बच्ची को उठाकर ले गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। दादा-दादी बच्ची को छुड़ाने के लिए कार के आगे लटक गए, लेकिन ड्राइवर कार को आगे बढ़ाते हुए ले गया। बच्ची के पिता ने कहा कि मां की जांघ और पिता की बाजू में फ्रैक्चर आया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SP मनप्रीत सिंह ने कहा कि बच्ची का अपहरण उसकी मां और मामा ने ही किया था। पुलिस ने 6 घंटे के भीतर बच्ची को उसकी मां के पास से बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है।

स्कूटी पर बच्ची अपने दादा के साथ, इसी बीच बाइक और कार में आए युवक उसे उठाकर ले गए।

स्कूटी पर बच्ची अपने दादा के साथ, इसी बीच बाइक और कार में आए युवक उसे उठाकर ले गए।

बच्ची के पिता ने बताई ये बड़ी बातें….

  • मां ने कॉल कर बताया बेटी को अगवा कर लिया: बच्ची के पिता रविंदर सिंह ने बताया कि वह सिंहपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह सरकार स्कूल में टीचर की नौकरी करते हैं। कल (19 मई) सुबह पौने 10 बजे के करीब उन्हें घर से मां का फोन आया कि उनकी बच्ची को कुछ अज्ञात लोग अगवा (किडनैप) करके ले गए हैं। तब तक यह पता नहीं चला कि किडनैप करने वाले कौन थे।

  • बच्ची की कस्टडी को लेकर कोर्ट में केस: उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है और बच्चे की कस्टडी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। उनके माता-पिता ही रोज बच्ची को स्कूल से लेकर आते हैं और छोड़कर आते हैं। जब वे घर पहुंचे तो वहां सात-आठ अज्ञात लोग मौजूद थे। वे बाइक और कार दोनों पर आए थे। उनके पास होंडा सिटी कार थी।

  • आरोपियों ने मां-पिता को पीटा: उन्होंने बताया कि उनके पास रिकॉर्डिंग भी है और पड़ोसी इस पूरे झगड़े के गवाह हैं। जब पड़ोसी उन्हें छुड़ाने आए, उस समय वह स्कूल में थे। आरोप है कि उन लोगों ने सबको पीटा और उनकी मां पर कार चढ़ा दी। उनकी जांघ (थाई) फ्रैक्चर हो गई है और उनके पिता की बांह फ्रैक्चर हुई है। बच्ची की उम्र चार साल सात महीने है और उसे भी चोट लगी है, क्योंकि उसे एक्टिवा के नीचे गिरा दिया गया था।

  • कानून के खिलाफ जाकर काम किया: रविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें शक अपनी पत्नी पर ही है। कोर्ट में कस्टडी का केस चल रहा है और जज साहब जिसे भी कस्टडी देते, उन्हें कोई गिला नहीं था, लेकिन कानून के खिलाफ जाकर यह काम किया गया। उन्हें अपनी पत्नी के भाइयों, उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति संदीप कुमार (कुरड़ी निवासी) पर शक है। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार उनकी पत्नी की गाड़ी चलाता है। वह सरकारी मिडल स्कूल झंडे माजरा में नौकरी करता है।

बच्ची को लेकर कार से भागते हुए आरिपयों को रोकने की कोशिश करते हुए आरोपी।

बच्ची को लेकर कार से भागते हुए आरिपयों को रोकने की कोशिश करते हुए आरोपी।

बच्ची के दादा ने किडनैपिंग की सारी कहानी बताई

बच्ची के दादा करम सिंह ने बताया कि उनका गांव सिंहपुरा है। पोती रवि जोत कौर को उन्होंने ही पाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू, उसका प्रेमी, उसका भाई, दो अन्य आदमी और 3 लोग, जिनके चेहरे ढके हुए थे, उनके घर पहुंचे। करम सिंह के मुताबिक वह रोज अपनी पोती को स्कूल से लेकर आते और छोड़कर जाते हैं, जबकि उनकी पत्नी भी साथ जाती है।

जब वे बच्ची को घर लेकर पहुंचे और घर के दरवाजे के सामने ताला खोलने लगे, तभी आरोपी गाड़ी लेकर पीछे से आए। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत दरवाजे खोले और उन पर हमला कर दिया। करम सिंह ने कहा कि उन्होंने झटके से बच्ची को पकड़ा, लेकिन आरोपियों ने उन्हें स्कूटर से नीचे फेंक दिया।

करम सिंह ने कहा कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आरोपियों की पहचान घर में लगे कैमरे में कैद हुई है। उनके अनुसार गाड़ी और पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कैमरे में मौजूद है। शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए थे, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी।

करम सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी गाड़ी के आगे गईं और वह खुद भी बोनट पर गिर गए ताकि गाड़ी रुक जाए, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। उनकी पत्नी नीचे गिर गईं और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई।

अस्पताल में भर्ती बच्ची के दादा करम सिंह ने कहा कि पोती रवि जोत कौर को हमने ही पाला है।

अस्पताल में भर्ती बच्ची के दादा करम सिंह ने कहा कि पोती रवि जोत कौर को हमने ही पाला है।

पोती की किडनैपिंग को लेकर दादी ने क्या कहा:-

  • घर का ताला खोलते ही हमला किया: बच्ची की दादी भूपिंदर पाल कौर रिटायर टीचर हैं। उन्होंने बताया किउन्होंने अपनी चार साल सात महीने की पोती को मरिंडा रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में दाखिल कराया हुआ है। रोजाना की तरह दोपहर करीब 12:45 बजे वह बच्ची को स्कूल से लेकर घर पहुंची थीं। जैसे ही वह घर का ताला खोलने लगीं, तभी कुछ हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

  • मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ाई, आरोपियों में बहू का प्रेमी भी: दादी ने बताया- हमलावर बच्ची को जबरन छीनकर ले गए और उन्हें रोकने की कोशिश करने पर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने काफी रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी का टायर उनके ऊपर से निकाल दिया। 5 आरोपी कार में और 2 बाइक पर आए थे। बाइक सवारों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। भूपिंदर पाल कौर ने आरोप लगाया कि आरोपियों में उनकी बहू के दो भाई और संदीप कुमार नाम का व्यक्ति शामिल था, जिसे उन्होंने बहू का प्रेमी बताया।

  • बच्ची को गोद लिया, बहू उसे ले जाना चाहती: दादी ने बताया- इस बच्ची को हमने अपने रिश्तेदारों में से गोद लिया हुआ था। बहू बच्ची को अपने साथ ले जाने की कोशिश करती रहती थी और कथित तौर पर पांच लाख रुपए मांग रही थी। उन्होंने बताया कि बच्ची की कस्टडी को लेकर अदालत में केस चल रहा है और अगली सुनवाई 28 जुलाई को तय है। अभी तक अदालत की ओर से कोई फैसला नहीं आया है।

  • आरोपी उनकी रेकी कर चुके थे, बच्ची डरी-सहमी रहती: भूपिंदर पाल कौर ने कहा कि बच्ची काफी डरी-सहमी रहती है। गांव में किसी भी तरह का झगड़ा होने पर वह डर जाती है और अपनी मां प्रभजोत का नाम लेने लगती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आरोपी उनकी रेकी कर चुके थे। एक दिन उनके बेटे ने संदिग्ध गाड़ी को पहचान लिया था, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए थे। बाद में उन्होंने कैमरों से उनकी तस्वीरें भी निकलवाई थीं।

  • पहले भी मारपीट की, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की: भूपिंदर कौर ने बताया- घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने पहले इलाज कराने की बात कही है। भूपिंदर पाल कौर ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उनके साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। उस समय भी पुलिस को शिकायत और एमएलआर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अस्पताल में भर्ती बच्ची की दादी भूपिंदर ने कहा कि बहू पांच लाख रुपए मांग रही थी।

अस्पताल में भर्ती बच्ची की दादी भूपिंदर ने कहा कि बहू पांच लाख रुपए मांग रही थी।

चंडीगढ़ में सरकारी स्कूल में स्टाफ के समय पर नहीं पहुंचने के कारण बच्चों को रोजाना स्कूल के बाहर इंतजार करना पड़ रहा है। पेरेंट्स का कहना है कि बच्चे तय समय 7 बजे स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन गेट देर से खोला जाता है, जिससे छोटे बच्चों को बाहर बैठना पड़ता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!