Wednesday , September 30 2026
Breaking News

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले CM मान:फसल नुकसान-RDF समेत कई मुद्दों पर चर्चा

न्यूज डेस्क, (PNL) :पंजाब में बारिश से फसलों को हुए नुकसान व आरडीएफ जैसे मुद्दों को लेकर शुक्रवार को सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की है। उन्होंने केंद्र से मांग की है कि एक तो फसलों को नुकसान हुआ है, उसका जायजा लेने के लिए तुरंत टीम भेजी जाए, ताकि किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके। केंद्र ने टीमें भेजने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही उन्होंने दलील दी है कि आरडीएफ के करीब 9000 करोड़ रुपए तुरंत जारी किए जाएं। उन्होंने केंद्र सरकार को विकल्प दिया कि अगर केंद्र पैसे जारी कर देता है, तो वह केस वापस लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र राशि किश्तों में जारी कर दें।

सीएम ने कहा कि अच्छे माहौल में मीटिंग हुई है और कई चीजों पर सहमति बनी है। पांच प्वाइंटों में जाने मीटिंग में क्या हुआ

1. केंद्र सरकार को सूची देकर आए पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने सारे देश के मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल मीटिंग की थी। इस दौरान खाड़ी युद्ध की वजह से प्रभावित होने वाले सेक्टरों को लेकर चर्चा हुई। उस संबंधी आज लिस्ट देकर आए।

2. गोदामों से अनाज का मुद्दा उठाया पंजाब में 155 मीट्रिक टन गेहूं कवर्ड गोदाम में पड़ी है। हमने एफसीआई को कहा कि उस भंडार को उठाया जाए। गोदाम खाली करवाए जाएं। स्पेशल ट्रेन चलाई जाए। इस अनाज को सार्वजनिक वितरण सिस्टम और प्रधानमंत्री अन्य कल्याण योजना के तहत लोगों को दिया जा सकता है। यह चीज उन्हें पहले से पता थी। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून तक ज्यादा ट्रेन लगाकर गोदाम खाली करवाएंगे।

3. केंद्र सरकार की तरह कम ब्याज पर मिले कर्ज सीएम ने कैश क्रेडिट लिमिट का मुद्दा भी उठाया है। आरबीआई से अगर किसी प्रदेश की सरकार कर्ज लेती है, तो उसे ज्यादा ब्याज देना पड़ता है, जबकि केंद्र सरकार को कम ब्याज लगता है। मंत्री ने कहा कि मुद्दा सही है। मैंने उन्हें बताया कि 0.55 प्रतिशत, आधा प्रतिशत से ज्यादा ब्याज लगता है। कहने को यह आधा प्रतिशत है, लेकिन हमारा 500 करोड़ का नुकसान होता है।

4. आरडीएफ की राशि किश्तों में जारी करे आरडीएफ के पैसे का मुद्दा उठाया। हमने कहा है कि विधानसभा में प्रस्ताव पास कर दिया है कि पैसा मंडियों में ही खर्च करेंगे। यह पैसा पिछली सरकार के समय से रुका हुआ है। हमने उन्हें कहा कि हमारा पैसा दे दो, हम सुप्रीम कोर्ट से केस वापस लेने को तैयार हैं। मैंने सुझाव दिया कि किश्तों में पैसे दे दो।

5. आढ़तियों की कमीशन का मुद्दा उठाया मीटिंग में आढ़तियों के मुद्दे को उठाया। उन्हें भारत सरकार ने जो रेट दिए हैं, वह मंजूर नहीं हैं। वह पौने पांच रुपए और मांग रहे हैं। वह केंद्र सरकार ने देने हैं। हालांकि हमारे कहने पर उन्होंने हड़ताल नहीं की है। हमने कहा कि पंजाब और हरियाणा का मंडीकरण बहुत मजबूत है। हमें इससे बाहर रखा करे। विश्व गुरु तभी बनेंगे, जब सब लोग खुश होंगे।

जाखड़ मुझे नहीं प्रधानमंत्री को पत्र लिखे पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करने की मांग पर सीएम ने कहा कि जाखड़ बताए कि कितने किसानों को अब तक कितने पैसे मिले हैं। उसमें नियम काफी जटिल है। उन्होंने कहा कि जाखड़ मेरी बजाय प्रधानमंत्री को पत्र लिखे।

लोगों की कचहरी में अकाली दल फेल सुखबीर बादल के दो तारीख के फैसले पर पर सवाल उठाने संबंधी बयान पर सीएम ने कहा कि परमात्मा की चक्की चलती धीमी है, लेकिन पीसती बहुत बारीक है। लोगों की कचहरी में अकाली दल फेल हा चुका है। परमात्मा की कचहरी में फैसला हो जाएगा। बेअदबी कानून को लेकर 13 अप्रैल को लेकर स्पेशल सेशन करवा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!