Sunday , November 1 2026
Breaking News

ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कारवाई के लिए इमीग्रेशन एक्ट में होगा संशोधन, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस को वैज्ञानिक राह पर और आधुनिक बनाने की मुहिम को जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मानवीय तस्करी विरोधी यूनिट (ए. एच. टी. यू.) को और मज़बूत बनाने के लिए हाई-टेक 16 महिंद्रा बोलैरो गाडिय़ों और 56 मोटरसाईकलों के काफि़ले को हरी झंडी देकर रवाना किया।

वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के बाद संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास मानवीय तस्करी की अमानवीय प्रथा को रोकने के लिए राज्य सरकार की मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में यह ख़तरा बढ़ा है परन्तु राज्य सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह इस पर सख़्ती से नकेल डालें। भगवंत मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी और पंजाब पुलिस को इस अपराध से निपटने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ लैस किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ग़ैर-कानूनी ट्रैवल एजेंटों के साथ कोई नरमी न बरतने की नीति अपनाई हुई है जो लोगों को धोखा देते हैं और मानवीय तस्करी जैसा घिनौना जुर्म करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध मिसाली कार्रवाई करने के इलावा राज्य सरकार इन शक्की ट्रैवल एजेंटों के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता मुहिम भी चलाएगी। भगवंत मान ने यह भी कहा कि ऐसे ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्रवाई यकीनी बनाने के लिए इमीग्रेशन एक्ट में भी ज़रूरी संशोधन किये जाएंगे।

कैनेडा में फंसे 700 के करीब विद्यार्थियों के मसले का जि़क्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विद्यार्थियों को ट्रैवल एजेंटों की तरफ से जाली दस्तावेज़ों पर भेज कर ठगा गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के लिए वचनबद्ध है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में इस घृणित अपराध के दोषियों को सख़्त सज़ाएं दिलाने के लिए राज्य सरकार कनाडाई दूतावास के साथ निरंतर संपर्क में है।

हाईटेक वाहनों के विवरण देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वाहन एडवांस मोबाइल नैटवर्क वीडियो रिकार्डिंग सिस्टम( एम. एन. वी. आर. एस.), चार कैमरे- दो आउटडोर और दो इन्डोर और व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम ( वी. एल. टी. एस.) के साथ लैस हैं। भगवंत मान ने इन हाईटैक साधनों की शुरुआत को पुलिस के आधुनिकीकरण की तरफ एक और कदम बताते हुये कहा कि इससे राज्य में महिलाओं और बच्चों की मानवीय तस्करी को प्रभावशाली ढंग के साथ रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन बोलैरो वाहनों में स्थापित एडवांस्ड मोबाइल सर्विलैंस सिस्टम औद्योगिक मापदण्डों के मानकों के मुताबिक मज़बूत है और वास्तविक-समय की निगरानी और अलर्ट के साथ सबूत एकत्र करने के लिए चलते वाहन में वीडियो रिकार्ड कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इससे अधिकारियों को लाइव गतिविधि की निगरानी करने और कंट्रोल रूम के द्वारा वाहनों का पता लगाने के साथ-साथ फील्ड में अपने यातायात के दौरान वाहन में बैठे लोगों के साथ आवाज़ संचार करने की भी आज्ञा मिलेगी। भगवंत मान ने बताया कि बोलैरो गाडिय़ों में दो बाहरी कैमरे हैं, जो 30 मीटर तक नजऱ रख सकते हैं, जबकि वाहन के अंदर बैठे पीडि़त व्यक्ति को सुरक्षा की भावना और अपेक्षित सहायता प्रदान करने के लिए दो कैमरे वाहन के अंदर लगाऐ गए हैं। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के कैमरों की फुटेज (रिकार्डिग) की निगरानी के लिए इसके डैशबोर्ड पर 7 इंच की डिस्पले स्क्रीन भी लगाई गई है, जिसकी स्टोरेज क्षमता 30 दिनों की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरहदी राज्य होने के कारण दुश्मण ताकतों राज्य की शांति भंग करने के नापाक मंसूबे रच रही हैं परन्तु पंजाब पुलिस ने हमेशा ही ऐसीं कोशिशों को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य को पेश बड़ी चुनौतियों पर काबू पाने के लिए यह ज़रूरी है कि पुलिस फोर्स को जांच, साईंस और प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में आधुनिक ज़रूरतों के अनुसार सुसज्जित किया जाये। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि पंजाब पुलिस पूरी तनदेही के साथ लोगों की सेवा करने की शानदार विरासत को कायम रखेगी।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार ने राज्य में सडक़ों पर यातायात को सुचारू बनाने और सडक़ हादसे रोकने के लिए समर्पित ’सडक़ सुरक्षा फोर्स’ गठित करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि सडक़ों की योग्य संभाल करके इन कारणों की जांच की जा सकती है, जिसके लिए पंजाब पुलिस में ’सडक़ सुरक्षा फोर्स’ का गठन किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि इस फोर्स को सडक़ हादसे रोकने के लिए गलत ढंग के साथ ड्राइविंग, सडक़ों पर वाहनों के यातायात को सुचारू बनाने और अन्य कामों की जि़म्मेदारी सौंपी जायेगी और इससे थानों में तैनात पुलिस मुलाजिमों पर बोझ भी घटेगा।
इस मौके पर डी. जी. पी. गौरव यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!