Monday , April 20 2026
Breaking News

जालंधर : सीएम के रोड शो के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने फूंकी जान, सैंकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा जालंधर लोकसभा सीट के उम्मीदवार पवन टीनू के हक में शुक्रवार को रोड शो निकाला गया। इस रोड शो को सफल बनाने के लिए जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने पूरी जान फूंक दी। वह सैंकड़ों समर्थकों के साथ शो पर पहुंचे और उसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया।

विधायक रमन के अलावा कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और अन्य नेताओं ने भी पूरा जोर लगाया। कुल मिलाकर सीएम के रोड शो में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। गर्मी के बावजूद लोग सीएम से मिलने और उन्हें सुनने पहुंचे। सीएम ने कहा कि धोखा देने वालों को जनता खुद मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जैसे लोगों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उसी तरह लोकसभा में लोग पार्टी को सहयोग दें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!