Monday , November 9 2026
Breaking News

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान शुरू किया है। इसे ‘चिट्टा सोना’ नाम दिया गया है। पूर्व सीएम और मौजूदा सांसद चन्नी ने इसका एक वीडियो भी अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। इसमें वह गुरुवार रात को टिप्पर में जाते हुए बताते हैं कि वह अवैध खनन की एक साइट पर जा रहे हैं, जो दरिया के किनारे स्थित है।

चन्नी ने कहा कि हम कहां जा रहे हैं, अभी नहीं बताएंगे, क्योंकि खनन करने वाले लोग अलर्ट हो जाएंगे। टिप्पर के डाले में बैठकर आधी रात को चन्नी ने कई लोगों और मीडिया के साथ अवैध खनन की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने दावा किया कि जिस साइट पर वे पहुंचे हैं, वहां अवैध खनन हो रहा है।चन्नी के मुताबिक, यहां से रोजाना सैकड़ों ट्रक रेत अवैध रूप से निकाली जा रही है। उन्होंने AAP सरकार पर आरोप लगाया कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल रेत को लूटकर खा गए हैं। चन्नी ने दावा किया कि इस कथित लूट से पंजाब के खजाने को नुकसान पहुंचाया गया है।

टिप्पर में बैठते हुए चरणजीत सिंह चन्नी।

टिप्पर में बैठते हुए चरणजीत सिंह चन्नी।

साइट दिखाते हुए इसे अवैध बताया गया।

साइट दिखाते हुए इसे अवैध बताया गया।

चन्नी ने वीडियो में क्या कहा, जानिए…

  • टिप्पर में जा रहे, ताकि लगे कोई खरीदार आया है: चरणजीत चन्नी ने कहा कि अवैध खनन के इस काले कारोबार का पर्दाफाश करने के लिए वह कार से नहीं, बल्कि टिप्पर में सवार होकर निकले हैं। खनन माफिया को जरा भी शक न हो और उन्हें लगे कि रेत खरीदने के लिए कोई नया ग्राहक आया है।

  • न कोई लीगल खड्ड, फिर भी रोज खाली हो रहा पंजाब का खजाना: चन्नी ने कहा कि जिस लोकेशन पर वह पहुंचे हैं, वहां दूर-दूर तक कोई भी लीगल माइनिंग साइट नहीं है। इसके बावजूद यहां से हर दिन सैकड़ों-हजारों टन रेत गैर-कानूनी तरीके से निकाली जा रही है।

  • पंजाब से दूसरे राज्यों तक सप्लाई: चन्नी के मुताबिक, यह अवैध रेत न केवल पंजाब की जरूरतों को पूरा करने के नाम पर निकाली जा रही है, बल्कि भारी मात्रा में दूसरे राज्यों में भी भेजी जा रही है।

  • खजाने पर सीधा डाका: चन्नी ने कहा कि हर दिन बिना किसी सरकारी रॉयल्टी के यह रेत गाड़ियों में लादकर भेजी जाती है, जिससे पंजाब सरकार के खजाने को रोजाना करोड़ों रुपये की चपत लग रही है।

  • परमात्मा मेहरबान रहा तो बेनकाब होगा नेटवर्क: टिप्पर में बैठकर उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरते हुए चन्नी की टीम ने इस पूरे नेटवर्क का स्टिंग किया। चन्नी ने कहा कि उनका मकसद पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों को लूटने वाले इस सिंडिकेट और जिम्मेदार तंत्र की मिलीभगत को जनता के सामने बेनकाब करना है। उन्होंने कहा, “परमात्मा मेहरबान रहा तो सारा नेटवर्क बेनकाब होगा।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

दीपावली पर Gupta Motors का धमाकेदार ऑफर! Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर कैशबैक, शानदार गिफ्ट और फ्री स्पीकर

जालंधर, (PNL) : दीपावली के त्योहार को देखते हुए Gupta Motors EV Mall की ओर से …

Gold Price: डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, पिछले धनतेरस के मुकाबले इतने हजार बढ़ गए दाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने के दाम एक बार …

चंडीगढ़ में अग्निवीरों को भर्ती में 5 साल की छूट:रिजर्व वर्ग को डबल लाभ; पोस्ट खाली रहीं तो पंजाब-हरियाणा के युवाओं को मौका

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत …

अमृतसर में विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone छीना: वाघा बॉर्डर गई थी, दोस्त ने वापसी की फ्लाइट टिकट कराई, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में वाघा बॉर्डर से घूमकर लौट रही विदेशी टूरिस्ट से छीनाझपटी …

लुधियाना में सेफ सिटी कैमरे हुए ‘अनसेफ’:5 दिन में चोरी की 2 वारदातें, बैटरियां-नेटवर्किंग उपकरण उड़ाए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सेफ सिटी कैमरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!