Tuesday , September 1 2026
Breaking News

जालंधर : शादी समारोह से लौट रहे कारोबारी के परिवार पर रईसजादों ने किया हमला, महिला को बालों से पकड़कर पीटा, जातिसूचक शब्द भी बोले

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। शादी समारोह से लौट रहे प्रापर्टी कारोबारी के परिवार पर न्यू जवाहर नगर मार्किट में कार सवार रईसजादों ने हमला कर दिया। युवकों ने कारोबारी की पत्नी को बालों से पकड़कर पीटा और उन्हें जातिसूचक शब्द भी बोले। महिला के आंख और पीठ पर चोट लगी है जबकि एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। घायलों की पहचान सुराज गंज की रहने वाली रोजी और जॉर्ज के रूप में हुई है, जिनका सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

कारोबारी बॉबी कुमार ने बताया कि वह अपनी कार पर परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। ऐसे में कार सवार युवकों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब वह कार से बाहर निकले तो रईसजादे युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी।

उनकी पत्नी और बेटी की तरफ युवकों ने गलत इशारे किए। जब उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनकी पत्नी की आंख पर मुक्का मारा और फिर बालों से पकड़कर पीटा। उसके बाद उनके दोस्त जॉर्ज को जातिसूचक शब्द बोले और उस पर तेजधार हथियार से हमला करके फरार हो गए।

इस दौरान उनका फोन नीचे गिर गया, जिसे पुलिस के हवाले करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले युवक किसी ट्यूशन सेंटर के मालिक के बेटे हैं। हमले दौरान उनके भी जख्मी होने की सूचना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!