Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर-लुधियाना हाईवे पर एक्सिडेंट, 4 घायल:ड्राइवर को नींद आने से वाहन डिवाइडर क्रास कर टकराया; 1 घंटे तक जाम में फंसे वाहन

जालंधर  , (PNL) : नेशनल हाईवे पर ईस्टवुड विलेज के सामने कंटेंनर और बजरी से भरा टिप्पर आपस में टकरा गए। घटना मंगलवार को अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर हुई। हादसे के बाद करीब 1 घंटे तक हाईवे की जालंधर-फगवाड़ा लेने पर जाम रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से हादसाग्रस्त वाहनों को हटवाया और ट्रेफिक को सुचारु किया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद की। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास चल रही कई अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे के कारण कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की का लंबा जमा लग गया।

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया। वहीं एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए फगवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

एक्सीडेंट के PHOTOS

पुलिस बोली-नींद आने के चलते हुआ हादसा फगवाड़ा थाने से पहुंचे पुलिस कर्मी मक्खन सिंह ने बताया कि हादसे में घायल लोगों में से एक की टांग टूटी है और अन्य 3 भी बुरी तरह जख्मी हैं। इनके नाम पता नहीं चल पाएं हैं क्योंकि तीनों ही जख्मी होने के कारण कुछ भी बता नहीं पा रहे थे।

मक्खन सिंह ने बताया कि हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना है। लुधियाना साइड से आ रहे वाहन चालक को नींद आ गई जिससे उसका वाहन डिवाइडर पार कर जालंधर से लुधियाना साइड जा रहे टिप्पर से जा टकराया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!