Thursday , August 20 2026
Breaking News

जालंधर में SIT के सामने पेश होंगे विजय सांपला:बहबल कलां गोलीकांड मामले में होगी पूछताछ, पूर्व DC और OSD भी तलब

जालंधर , (PNL) : साल 2015 के चर्चित बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में पूछताछ के लिए पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला आज जालंधर के पीएपी (PAP) कॉम्प्लेक्स में एसआईटी के सामने पेश होंगे।

विजय सांपला के साथ फरीदकोट के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर (DC) मालविंदर सिंह जग्गी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पूर्व ओएसडी गगनदीप सिंह बराड़ को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, एसआईटी के समक्ष पेश होने पर विजय सांपला ने कहा कि वह जांच में समिति का पूरा सहयोग करेंगे।

पीएपी कॉम्प्लेक्स में SIT के सामने पेश होने पहुंचे विजय सांपला।

पीएपी कॉम्प्लेक्स में SIT के सामने पेश होने पहुंचे विजय सांपला।

3 पॉइंट्स में जानें विजय सांपला ने क्या कहा:-

  • भाजपा का सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं: मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा का सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। सांपला ने बताया कि जो अधिकारी उन्हें समन देने आए थे, उन्हें भी यह स्पष्ट नहीं था कि उन्हें किस कार्यालय में जाकर पेश होना है। बाद में उन्हें पता चला कि मामले की जांच नौनिहाल कर रहे हैं।

  • राजनीतिक जीवन में सैकड़ों मांग पत्र सौंपे: नौनिहाल से बात करने पर उन्होंने कहा कि वह जांच समिति का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद जानकारी मिली कि मामले की जांच डीआईजी प्रमोद कुमार की निगरानी में चल रही है। साल 2015 में उन्होंने राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा था। सांपला के अनुसार, उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सैकड़ों मांग पत्र सौंपे हैं और उस समय पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी। उन्होंने यह भी कहा कि मामला 2015 का है, जबकि वह 2016 में प्रदेश अध्यक्ष बने थे।

  • स्पष्ट नहीं किस आधार पर तलब किया गया: ऐसे में उन्होंने मामले से जुड़ी दस्तावेजी जानकारी और केस की कॉपी मांगी तथा पूछा कि उन्हें जांच में शामिल होने के लिए क्यों बुलाया गया है। सांपला ने कहा कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस आधार पर उन्हें तलब किया गया है, लेकिन इसके बावजूद उनसे जांच में शामिल होने को कहा गया। इस मामले की जांच के लिए लगातार नई-नई समितियां गठित की जा रही हैं। इससे पहले कांग्रेस सरकार के दौरान भी इस मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई गई थी।

तथ्यों को समझने के लिए विजय सांपला को समन

एसआईटी ने इस मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला को नोटिस जारी किया था। उन्हें भेजे गए आधिकारिक समन में कहा गया है कि वे इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित प्रतीत होते हैं। इसी आधार पर एसआईटी ने उन्हें मामले से जुड़े अहम पहलुओं पर पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए जालंधर स्थित पीएपी कॉम्प्लेक्स में बुलाया है।

2015 के दर्ज मामलों पर टिकी है जांच

यह पूरी कवायद साल 2015 में थाना बाजाखाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों के तहत की जा रही है। ये मुकदमे 14 अक्टूबर 2015 और 21 अक्टूबर 2015 को दर्ज किए गए थे। बेअदबी की घटनाओं और इसके बाद बहबल कलां में हुए गोलीकांड ने पंजाब की राजनीति और सामाजिक ताने-बाने पर गहरा असर डाला था। अब एसआईटी इन प्रमुख लोगों से आमने-सामने पूछताछ कर मामले की गहराई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!