Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में CIA स्टाफ का फर्जी कर्मचारी बन पहुंचे युवक:किचन के रास्ते रेस्टोरेंट में घुसे; मालिक को रिवॉल्वर दिखाई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सीआईए स्टाफ का फर्जी कर्मचारी बनकर दो अज्ञात युवकों ने अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक को हथियार के बल पर धमकाया। रेस्टोरेंट के पीछे स्थित किचन के रास्ते से अंदर घुसे आरोपियों के पास .45 बोर की रिवॉल्वर थी। उन्होंने मालिक से पुराने कर्मचारी के बारे में पूछताछ की। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

CCTV में आते दिखे आरोपी।

CCTV में आते दिखे आरोपी

3 महीने पहले ही रेस्टोरेंट टेकओवर करके शुरू किया मालिक अरुणदीप ने बताया कि उन्होंने करीब तीन महीने पहले ही यह रेस्टोरेंट टेकओवर करके शुरू किया है। रविवार रात दो युवक रेस्टोरेंट के मुख्य द्वार से आने के बजाय पीछे स्थित किचन के रास्ते से जबरन अंदर दाखिल हुए। जब किचन स्टाफ ने उनसे आने का कारण पूछा तो आरोपियों ने खुद को सीआईए स्टाफ का पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद दोनों बिना किसी अनुमति के सीधे नीचे बेसमेंट में पहुंच गए, जहां मालिक बैठा हुआ था।

मालिक से गुरविंदर नाम के युवक के बारे में पूछा बेसमेंट में पहुंचते ही आरोपियों ने हाथ में पकड़ी रिवॉल्वर दिखाकर मालिक से गुरविंदर नाम के युवक के बारे में पूछा। रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि उसने हाल ही में यह रेस्टोरेंट लिया है। गुरविंदर नाम का कोई व्यक्ति अब यहां काम नहीं करता। इस पर आरोपी उससे बहस करने लगे। जब मालिक ने आरोपियों से उनका पहचान पत्र (ID कार्ड) मांगा तो उन्होंने कोई पहचान पत्र नहीं दिखाया। वह उसे हथियार दिखाकर डराते रहे।

पहले भी हमला किया जा चुका रेस्टोरेंट मालिक ने शहर में व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों में अज्ञात लोगों द्वारा उन पर दो बार पहले भी हमला किया जा चुका है। पूर्व में रेस्टोरेंट चलाने वालों का क्या विवाद था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। ऐसे में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घूम रहे लोगों के कारण व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में भार्गव कैंप क्षेत्र में डिवीजन नंबर-5 का सीआईए अधिकारी बनकर लोगों के घरों में लूटपाट की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को स्थानीय निवासियों ने मौके पर ही पकड़ लिया था। इस ताजा वारदात की सीसीटीवी फुटेज पुलिस कमिश्नर, एसीपी वेस्ट और थाना एसएचओ को भेज दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मालिक के बयान दर्ज किए और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!