Monday , September 28 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, मोहिंदर भगत ने करवाया शामिल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : वार्ड नंबर 51 में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब वैभव खुराना तथा मोहित गिलहोत्रा के प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों युवाओं ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन जीत सिंह बंटी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

नवयुवकों का पार्टी में स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आज का युवा जागरूक है और वह विकास, रोजगार, शिक्षा तथा बेहतर भविष्य की राजनीति को प्राथमिकता देता है। युवाओं का आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों पर लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों में युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देने और पंजाब को विकास की राह पर ले जाने की स्पष्ट सोच है। पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और सरकार का प्रयास है कि उन्हें बेहतर शिक्षा, रोजगार तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जाएं।

मोहिंदर भगत ने कहा कि युवा किसी भी समाज और देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि युवा सकारात्मक सोच के साथ समाज और राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तो देश और प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे आम आदमी पार्टी की जनहितैषी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज की बेहतरी के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन जीत सिंह बंटी ने कहा कि वार्ड नंबर 51 में युवाओं का इतनी बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़ना पार्टी की नीतियों के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वार्ड में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि वे पंजाब सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हैं। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा, सुभाष गोरिया, कमल लोचव सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!