Monday , September 21 2026
Breaking News

जालंधर में विधायक के दामाद से मारपीट के मामले में हुआ राजीनामा, कल रात हुई थी हाथापाई, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहर के एक विधायक के दामाद से मारपीट के मामले में शनिवार को राजीनामा हो गया है। दरअसल बस्ती गुजां में शुक्रवार रात विधायक के दामाद के भाई का एक टैंपों चालक से गाड़ी पीछे करने को लेकर झगड़ा हो गया था। टैंपो चालक ने दामाद के भाई के साथ बदतमीजी की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया था।

इस बीच जब विधायक का दामाद वहां आया तो उसके साथ नौबत हाथापाई की आ गई। दामाद के पिता बचाने आए तो उनके साथ भी धक्कामुक्की हो गई। उसके बाद मामला विधायक के पास पहुंचा तो पुलिस मौके पर आई और तीन युवकों को गाड़ी में डालकर ले गई।

उसके बाद वाल्मीकि समुदाय के नेताओं ने बस्ती गुजां में धरना लगा दिया। उनका आरोप था कि पुलिस ने एक तरफा एक्शन लिया है, धक्कामुक्की तो उनके लड़कों के साथ हुई है। मामला बिगड़ता देख आज दोनों पक्षों का राजीनामा करवा दिया गया है। बता दें कि विधायक के दामाद का शादी समारोह के डिब्बे व कार्ड बनाने का काम है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!