Monday , September 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : मॉडल दिव्या पाहुजा की नहर से मिली लाश, कत्ल के 11 दिन बाद बरामद हुआ शव, शरीर पर बने टैटू से हुई पहचान, पढ़ें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा के गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड रह चुकी मॉडल दिव्या पाहूजा की डेडबॉडी मर्डर के 12वें दिन मिली है। हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद के जाखल में भाखड़ा नहर से शव बरामद किया है। दिव्या की पहचान शरीर पर बने टैटू से की गई है।

दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्ल फ्रेंड थी और 2 जनवरी को उसकी हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में बलराज गिल को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के आधार पर ही गुरुग्राम पुलिस ने दिव्या की बॉडी नहर से बरामद की है.

पुलिस को बीते 11 दिनों से गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या के शव को ढूंढने में लगी हुई थी. गुरुग्राम पुलिस ने वह कार बरामद कर ली थी, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया था. मॉडल दिव्या की गुरुग्राम स्थित एक होटल के कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसके शव को लेकर बीते 11 दिनों से तलाश जारी थी.

दिव्या के शव की तलाशी में एनडीआरएफ की टीम से लेकर हरियाणा और पंजाब की पुलिस भी लगी थी. बलराज ने पुलिस को बताया था कि उसने ही दिव्या के शव को ठिकाने लगाया था और उसने टोहाना नहर में फेंका था.

लोग दिव्या को होटल में ले गए थे

पुलिस की मानें तो गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या (27 वर्षीय) को मंगलवार को पांच लोग एक होटल के कमरे में ले गए. पुलिस के अनुसार दिव्या को कथित तौर पर सिर में गोली मारी गई थी क्योंकि वह होटल मालिक को ‘अश्लील तस्वीरों’ को लेकर ब्लैकमेल कर उससे पैसे वसूल रही थी. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में होटल मालिक अभिजीत सिंह (56) सहित संदिग्ध होटल सिटी प्वाइंट की लॉबी से एक नीली बीएमडब्ल्यू कार तक कथित तौर पर सफेद चादर में लिपटे उसके शरीर को घसीटते हुए नजर आ रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि फुटेज में आरोपियों को दिव्या के शव को डिक्की में रखकर कार से होटल से भागते देखा जा सकता है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिजीत ने होटल से करीब एक किलोमीटर दूर वह कार बलराज गिल उर्फ हेमराज (28) को सौंप दी थी. गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि बीएमडब्ल्यू कार पंजाब के पटियाला में एक बस स्टैंड पर लावारिस पाई गई थी

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!