Thursday , August 20 2026
Breaking News

जालंधर में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:चेहरा ढक शॉप में पहुंचे हमलावर, दातर छोड़ भागे; पुरानी रंजिश में वारदात

जालंधर , (PNL) : जालंधर के व्यापारिक क्षेत्र दिलकुशा मार्केट से गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने एक दुकान की ऊपरी मंजिल पर घुसकर संदीप अहूजा (रिंकू मेडिकोज) नामक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से हमलावरों का हथियार बरामद कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पूरी तैयारी के साथ आए थे हमलावर

जानकारी के अनुसार, घटना दिलकुशा मार्केट की एक दवाइयों वाली दुकान (रिंकू मेडिकोज) की है। बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने दुकान की पहली मंजिल पर स्थित गोदाम या केबिन में घुसकर संदीप अहूजा पर हमला किया।

घटनास्थल से पुलिस ने दातर किया बरामद।

घटनास्थल से पुलिस ने दातर किया बरामद।

पुलिस ने हथियार किया बरामद

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को घटनास्थल से वो तेजधार हथियार (दातर/किरच) बरामद हो गया है, जिससे हमला किया गया था। पुलिस ने इस हथियार को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

हमला काफी घातक था- प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला काफी घातक था और पीड़ित के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पीड़ित का इलाज ग्लोबल अस्पताल में चल रहा है, जहां उन्हें टांके लगाए गए हैं।

CCTV में कैद हुई वारदात

मार्केट में लगे CCTV कैमरों में हमलावरों के आने-जाने और भागने की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस इन फुटेज को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। बाजार के लोगों का कहना है कि इतने व्यस्त इलाके में इस तरह की वारदात होना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। हमलावर कौन थे और उनके पीछे का मकसद क्या था, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!