Tuesday , July 21 2026
Breaking News

जालंधर में बैड-बाक्स से मिली लाश की गुत्थी सुलझी, लिव-इन-रिलेशन में रहने वाली महिला ने की थी युवक की हत्या, बोली-मुझे अपनी पत्नी बताता था, इसलिए मार दिया

जालंधर, (PNL) : गदईपुर में बैड बाक्स से मिली युवक की लाश की गुत्थी को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हिमाचली देवी निवासी कपाही, मंडी हिमाचल प्रदेश और गदईपुर के रहने वाले सनोज कुमार पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ नकुल कुमार के रूप में हुई है।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि महिला ने विनोद को शराब में जहर मिलाकर दिया था। जिसके पीने के बाद विनोद की मौत हो गई। इतने घटनाक्रम तक महिला का मित्र सनोज उसके साथ नहीं था। क्राइम सीन वाले घर में सनोज किराये पर रहता था।

जिसके बाद महिला आरोपी ने सनोज को हत्या के बारे में जानकारी दी। सनोज ने लाश को ठिकाने लगाने में महिला का साथ दिया। जेसीपी ने कहा कि, ये वारदात उन्होंने बीते शुक्रवार को दी थी। आरोपी महिला सनोज के साथ अवैध संबंधों में थी या नहीं, इस पर अभी जांच जारी है।

आरोपी महिला ने माना कि वह मृतक के साथ लिव-इन में थी, मगर शादी नहीं हुई थी। कुछ दिनों बाद जब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी तो वह सबको यही बताता था कि हिमाचली देवी मेरी पत्नी है। इसी से गुस्से होकर उसने हत्या कर दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!