Monday , July 20 2026
Breaking News

लुधियाना : 14 दिन पहले आप से इस्तीफा देने वाले जस्सी खंगूड़ा हुए कांग्रेस में शामिल, लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से थे नाराज

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से होटल व्यवसायी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे जस्सी खंगूड़ा ने आज कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। करीब 14 दिन पहले आम आदमी पार्टी से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। जस्सी को आज कांग्रेस पार्टी के इंचार्ज दविंदर यादव ने पार्टी में शामिल करवाया है। उन्होंने कहा कि जस्सी के शामिल होने से जिले में कांग्रेस मजबूत होगी।

विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए थे। जस्सी लुधियाना लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने जस्सी पर भरोसा जताने के बजाय मौजूदा विधायक अशोक पराशर पप्पी को टिकट दे दिया था। जिसके चलते जस्सी पार्टी से नाराज चल रहे थे।

2007 से 2012 तक विधायक रहे खंगूड़ा

जसवीर सिंह जस्सी खंगूड़ा का परिवार पुराना कांग्रेस परिवार है। जसबीर सिंह जस्सी खंगूड़ा 2007 में किला रायपुर से विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे। इसके बाद 2012 का चुनाव वह मुल्लांपुर दाखा से हार गए थे। वह इस बार भी यहां से चुनाव लड़ना चाहते थे।

जस्सी खंगूड़ा शहर में बड़े कारोबारियों में जाने जाते हैं, उनका लुधियाना शहर में फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा भी है। इसके साथ वह अन्य कई कारोबार भी करते हैं। जस्सी खंगूडा किसी समय कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी नजदीकी रहे हैं।

खंगूड़ा एक पूर्व ब्रिटिश नागरिक हैं और 2006 में भारत लौटे थे। उनके पिता का जगपाल सिंह खंगूड़ा भी कांग्रेस से जुड़े रहे। उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों की पोती से शादी की थी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर दलबदल हो रहा है। टिकट नहीं मिलने पर नेता दूसरी पार्टियों का रुख कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!