Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में बुजुर्ग महिला से बाली झपटी:काफी देर बहता रहा खून, लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, 2 टांके लगे; बाइक सवार लुटेरे भागे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में बाइक सवार दो लुटेरों ने बुजुर्ग महिला के कान से बाली झपट ली। वारदात के बाद महिला शोर मचाती रही, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी बाइक लेकर फरार हो चुके थे। बाली झपटने के दौरान महिला के कान में चोट लग गई और खून बहने लगा। महिला काफी देर तक दर्द से कान पकड़कर बैठी रही।

लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके कान पर दो टांके लगाए गए। पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित महिला की पहचान गढ़ा निवासी सीता देवी (56) के रूप में हुई है।

सीता देवी ने बताया कि वह सुबह अपने घर से अर्बन एस्टेट में रहने वाले एक परिचित के घर जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

बाइक सवारों ने चलती महिला के कानों पर मारा झपट्टा

सीता देवी ने बताया कि वह सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे ने चलते-चलते उनके कान की बाली जोर से खींच ली। अचानक हुए इस झटके से वह घबरा गईं और उन्हें चक्कर आने लगा। वारदात के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है

बाली इतनी जोर से खींची गई थी कि सीता देवी के कान से तुरंत खून बहने लगा। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके कान पर दो टांके लगाए गए। थाना-7 की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!