Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में बाइबल बेअदबी से तनाव, पत्नी के पढ़ने पर पति भड़का; अपमानजनक टिप्पणी के बाद मामला गरमाया

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के फिल्लौर में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर बाइबल के अंग फाड़ दिए। उसकी पत्नी बाइबल पढ़ रही थी जिससे गुस्से में आकर उसके पति ने यह हरकत की। महिला के मुताबिक पति ने उसे कहा कि अगर तेरा यीशु तुझे बचाने वाला है, तो उसे बुला ले, वह आकर तुझे बचा ले।

बेअदबी का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी की खबर फैलते ही स्थानीय समुदाय में भारी नाराजगी है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई में देरी का भी आरोप लगाया।

इससे माहौल तनावपूर्ण है लेकिन पुलिस ने सारा इलाका कंट्रोल में ले रखा है। बेअदबी के मामले में अहम बात ये भी है कि इस केस में पंजाब की AAP सरकार के नए कानून के तहत कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि उसमें ईसाईयों के धार्मिक ग्रंथ बाइबल को शामिल नहीं किया गया था।

बाइबल के फटे हुए अंग।

बाइबल के फटे हुए अंग।

बाइबल की बेअदबी को लेकर महिला ने क्या बताया

  • अकेली चर्च जाती हूं, मुझे बाइबल पढ़ने से रोका: फिल्लौर के चक्क देसराज की रहने वाली मोनिका ने बताया कि वह अपने घर में अकेली है जो चर्च जाती है। पति उसे चर्च जाने से रोकता है। शुक्रवार दोपहर को मैं बाइबल पढ़ रही थी तो उसी वक्त मेरा पति आ गया। उसे बाइबल पढ़ने से रोका। कहने लगा कि इसमें लिखी बातों को वह नहीं मानता।

  • पति ने कहा- बुला यीशू को और कह बचा लो मुझे: मोनिका ने आगे बताया- गुस्से में वह बहस करने लगा और फिर मेरे प्रभु के वचन के अंग फाड़ दिए। उन्होंने पन्ने फाड़ दिए हैं। पति इसी बात को दोहरा रहा था कि बताओं कहां लिखा है ऐसा नहीं करना चाहिए? अगर तेरा यीशु तुझे बचाने वाला है, तो उसे बुला ले। वह आकर तुझे बचा ले।

  • 4 साल से जा रही गुढ़ा चर्च: मोनिका ने बताया कि उसे चर्च जाते हुए 4 साल हो गए हैं। उसने खांबरा चर्च से बपतिस्मा लिया था और अब गुढ़ा चर्च जाती हैं क्योंकि वह पास पड़ता है। मोनिका ने बताया कि वह मजहबी परिवार से हैं लेकिन वो अकेली ही हैं जो ईसाई धर्म को मानती हैं। उसके छोटे बच्चे भी चर्च जाते हैं। पता नहीं पति के मन में क्या चलता है। चर्च जाने पर वह बहुत तंग और परेशान करता है।

  • चर्च में बताया, फिर पुलिस को दी शिकायत: मोनिका ने बताया कि अंग फाड़ने की घटना के बाद उसने इसकी सूचना पादरी को दे दी थी। चर्च वालों ने ही बाद में पुलिस को सूचित किया और पति को पुलिस हिरासत में लेकर गई। महिला ने कहा कि मेरी मांग है कि कानूनी कार्रवाई की जाए। मुझ पर जो अत्याचार हो रहा है, मेरा चर्च जाना बंद करवा दिया गया है और प्रार्थना करने से रोका जा रहा है, मैं इन सबके लिए इंसाफ चाहती हूं।

बेअदबी को लेकर DSP की 2 अहम बातें

  • आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया: इस बारे में DSP भरत मसीह ने कहा- मोनिका की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुरजीत राम को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान बाइबिल के पन्ने फटे पाए गए हैं, जिसकी गहनता से जाँच की जा रही है कि आरोपी की मंशा धार्मिक भावनाओं को आहत करने की थी या नहीं।

  • कार्रवाई में देरी के आरोप सही नहीं: DSP भरत मसीह ने लोगों के उन दावों को भी खारिज किया, जिसमें पुलिस कार्रवाई में देरी की बात कही जा रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था। तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!