Monday , October 12 2026
Breaking News

जालंधर में बर्थडे पार्टी में दातर से हमला:4 युवकों के खिलाफ FIR, परिजन बोले- आरोपियों को अरेस्ट नहीं कर रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी एरिया के शेर सिंह कॉलोनी पुल पर रविवार को छात्रों के बीच हुए झगड़े ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित व आरोपी पक्ष के परिवारों के बीच विवाद अब पुलिस कार्रवाई और अवैध वसूली के गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है।पीड़ित पक्ष का कहना है कि दोस्तों के बीच केक काटने के दौरान मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा हिंसक हो गया, जिसमें एक युवक पर दात से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में नामजद किए गए लड़कों के परिजनों ने लेदर कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष जांच न करने के आरोप लगाए।

आरोपी सागर और उसके भाई का कहना है कि पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के बजाय बेकसूर युवकों और उनके परिवारों को प्रताड़ित कर रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके घर में जबरन घुसी, अभद्रता की, मारपीट की और गाड़ी की चाबियां छीनकर उनके पिता को जबरन चौकी ले आई।

50 हजार रुपए की रंगदारी मांगने का दावा आरोपी पक्ष ने इलाके के ही अंकित नाम के एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने केस में नाम हटवाने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में 50,000 रुपए की मांग की थी। परिजनों ने कहा कि जब उन्होंने गरीब होने और किराए के मकान में रहने की बात कहकर पैसे देने से मना कर दिया, तो रंजिश रखते हुए पुलिस को उनके घर लाकर बेकसूर युवकों को पकड़वा दिया। जिस लड़के ने मुख्य रूप से हमला किया था, वह खुलेआम घूम रहा है।

CCTV फुटेज में चारों आरोपी दिखे, जांच जारी मामले पर लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़िता सीमा के बयानों के आधार पर चार युवकों प्रयास, एलन, गैरी और गौरव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें चारों युवक लड़ाई में शामिल दिखाई दे रहे हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि किसी के पास बेगुनाही के सबूत या वीडियो हैं, तो वे वरिष्ठ ACP/DCP के समक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बेखौफ बदमाश! इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, फैली दहशत

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में राइटवे वीजा कंसल्टेंट्स के दफ्तर पर …

पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश से सर्दी का अहसास:टेम्परेचर सामान्य से 8.6 डिग्री नीचे, 48 घंटे का अलर्ट; संगरूर में 37.5 MM बारिश

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। अब …

अमृतसर में संदिग्ध ड्रोन दिखने से 3 फ्लाइट डायवर्ट:एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने किया हंगामा; सितंबर में भी प्रभावित हुई थीं 7 उड़ानें

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास रविवार देर …

अमृतसर में प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद:गश्त के दौरान पीले रंग का लिफाफा मिला; मिलिट्री इंटेलिजेंस ने किया अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में लुहारका रोड के पास एक प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद …

परगट सिंह ने AAP नेताओं को कहा खस्सी:पहली बार एग्रेसिव भाषण और हार्ड शब्द यूज किए, ताजपोशी दौरान चन्नी को चालाक बताया

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट से कांग्रेस MLA और नवनियुक्त कांग्रेस सूबा प्रधान परगट सिंह …

बड़ी खबर : पंजाब में फिर थानेदार की गोलियां मारकर हत्या, गुरुद्वारा साहिब से वापस घर लौट रहे थे, पढ़ें

तरनतारन, (PNL) : पंजाब के तरनतारन जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सरहाली थाना …

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर मोदी की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप ) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू …

2027 की तैयारी में जुटी पंजाब कांग्रेस! परगट सिंह की ताजपोशी पर दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, चन्नी-वड़िंग एक मंच पर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल …

CJP प्रदर्शन : दीपके-सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा, SC ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें: दिल्ली में मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करने का आदेश

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो-ट्रेन सेवाएं …

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!