Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में नगर निगम की खड़ी ट्राली से टकराई बाइक:अगला हिस्सा फंसा, एक युवक गंभीर घायल, लोग बोले- धमाके जैसी आवाज सुनाई दी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शेखों ग्रैंड होटल के पास सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्राली से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्राली के नीचे जा घुसी। इस हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्राली में सवार 3 युवक और ड्राइवर मौके से फरार हो गए।

घायल की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को नगर निगम की एक ट्राली काफी समय से सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सीधे ट्राली से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा ट्राली के नीचे फंस गया और बाइक सवार कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय ट्राली में तीन अन्य युवक भी सवार थे, जो दुर्घटना के तुरंत बाद ट्राली को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

हादसे के बाद बाइक।

हादसे के बाद बाइक।

नगर निगम की ट्राली।

नगर निगम की ट्राली।

जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी

प्रत्यक्षदर्शी साहिल ने बताया कि वह पास स्थित कोट महिंद्रा बैंक की शाखा के बाहर मौजूद था, तभी उसे जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो एक भीषण हादसा हो चुका था। इसके बाद साहिल और पास के टैक्सी स्टैंड पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल कृष्णा की मदद की और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया

टैक्सी स्टैंड संचालक राजकुमार ने बताया कि सड़क पर गलत तरीके से खड़ी ट्राली के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस को फोन किया गया था, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद उनके बेटे और अन्य लोगों ने निजी वाहन की मदद से घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

बाइक को रास्ते से हटाकर साइड करते लोग।

बाइक को रास्ते से हटाकर साइड करते लोग।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की जांच कर रहे एएसआई जोरावर ने बताया कि वह थाना नंबर 3 में ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा दिखाई दिया। राहगीरों से पूछताछ में पता चला है कि बाइक सवार अपनी सही दिशा में जा रहा था, लेकिन उसकी रफ्तार काफी तेज थी।

दोनों वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे के लिए दोनों वाहन ड्राइवरों की लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल घायल युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उसका भाई भी अस्पताल पहुंच चुका है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!