Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर शोरूम फायरिंग केस में कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई:कॉलर बोला-गैंगस्टर डोनी का भाई हूं; आवाज नहीं आ रही थी ना, अब गोली से क्लीयर हुई

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के जालंधर के सेलिब्रिटी फैशन स्टोर पर शुक्रवार दोपहर हुई फायरिंग मामले में एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। शोरूम के मालिक लक्ष्य को फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताया। उसने कहा कि तुम लक्ष्य बोल रहे हो न। मेरा फोन क्यों काटा था। लक्ष्य ने जवाब दिया कि आवाज क्लीयर नहीं आ रही थी। इस पर कॉलर ने कहा कि अब गोली से आवाज क्लीयर हो गई।

इसके बाद बदमाश ने बोला- तुमने मेरी कॉल को लाइटली ले ली थी। हम वही हैं जिन्होंने गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी निज्जर का कपूरथला में काम किया था। कॉलर ने जब फोन किया तब शोरूम पर पुलिस के बड़े अफसर भी मौजूद थे। लक्ष्य ने धमकी भरी कॉल को स्पीकर पर पुलिस को भी सुनाया।

खुद को डोनी बल का छोटा भाई बताने वाले ने कहा कि लग गया पता अब। कल तो तुमने नाम सुनकर फोन काट दिया था। तुम्हें दरअसल वहम हो गया था। इसलिए तुझे ट्रेलर दिया है। अब तो तुम्हें सब समझ आ ही गया होगा।

शुक्रवार दोपहर को जालंधर के किशनपुरा में BMS फैशन पर दो बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी थी। गोली शोरूम के शीशे में लगी थी जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। गोली चलाने के बाद फिर से धमकी भरी कॉल आई थी। शोरूम के मालिक सुभाष वर्मा ने दावा किया था कि उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें धमकी भरी रिकॉर्डिंग में क्या सामने आया…

कॉलर: हेलो मालिक लक्ष्य: हां जी, हां जी।

कॉलर: लक्ष्य बोल रहा है मेरा भाई। लक्ष्य: हां जी।

कॉलर: हां जी मेरे भाई, मैंने कहा पता चल गया? कल फोन लगाया था तुझे, तूने नाम सुनकर फोन काट दिया था।

लक्ष्य: नहीं, आवाज नहीं आ रही थी। आवाज नहीं आ रही थी, इस वजह से काटा था।

कॉलर: आवाज अब आई है? लक्ष्य: हां जी।

कॉलर: गोली की आवाज से अब क्लीयर हो गया होगा। तुझे ना शायद वहम हो गया था कि हवा में फोन आया है, ठीक है? और अब तुझे आवाज अच्छी तरह पता चल गई है। यह तो सिर्फ तुझे मैंने ट्रेलर दिया है फोन काटने का, ठीक है? अब मेरी बात सुन अच्छी तरह। यह जो गोपी निज्जर का काम (हत्या) हुआ था ना, वो करवाने वाला बोल रहा हूं, डोनी बल का छोटा भाई।

लक्ष्य: हां जी, हां जी।

पंजाबी सिंगर भी यहीं से शॉपिंग करते

इसकी CCTV फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो युवक चलती बाइक पर गोली चलाकर होशियारपुर रोड की तरफ फरार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक किशनपुरा की तरफ से आए। घटना दोपहर करीब 3:21 बजे की है।

पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल और मशहूर यूट्यूबर व ब्लॉगर अरमान मलिक भी इसी स्टोर पर शॉपिंग करते हैं। शोरूम के मालिक जालंधर के संतोखपुरा के रहने वाले रोहित वर्मा और लक्ष्य वर्मा हैं।

मौके पर एक खोल बरामद

घटनास्थल पर पहुंचे एडीसीपी ने कहा कि उन्हें दोपहर साढ़े 3 बजे कंट्रोल रूम पर किशनपुरा चौक स्थित बीएमएस शोरूम पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर दुकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। मौके पर एक खोल बरामद कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!