Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर:महिंद्रा XUV के एयरबैग खुले, एक्सेल टूटा; पुलिस की मौजदगी में हुआ आपसी समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में चुनमुन चौक के पास वीरवार देर रात दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिंद्रा XUV के चारों एयरबैग खुल गए और गाड़ी का एक्सेल भी टूट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा नुकसान टल गया। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से लिखित समझौता कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैफिक लाइटें बंद रहने और चौक पर अंधेरा होने के कारण यहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।

चश्मदीदों ने बताया- लाइटें बंद होने से हुआ हादसा

मौके पर मौजूद चश्मदीद निखिल ने बताया कि चौक पर ट्रैफिक लाइटें काम नहीं कर रही थीं और पीली लाइट भी बंद थी। इसी वजह से ड्राइवरों को सही अंदाजा नहीं लग पाया और यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि इस रास्ते से लोग शहर से बाहर निकलने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं, जिसके कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

पीड़ित ड्राइवर ने बताया कैसे हुई टक्कर

हादसे में शामिल दूसरी गाड़ी के ड्राइवर नीरज कुमार (निवासी जालंधर हाइट्स) ने बताया कि वह अमरदास चौक की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी की लाइट की रिफ्लेक्शन के कारण उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दिया।

नीरज ने कहा कि उन्होंने गाड़ी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी टक्कर हो गई। नीरज ने यह भी बताया कि दूसरी गाड़ी में डॉक्टर सैनी मौजूद थीं और दोनों पक्षों में से किसी को भी चोट नहीं आई है।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ राजीनामा

घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी से एएसआई दिलबाग सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार यह हादसा डॉ. सैनी और नीरज कुमार की गाड़ियों के बीच हुआ था।

राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई और केवल वाहनों को ही नुकसान हुआ। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से लिखित में समझौता कर लिया है और अब वे अपनी-अपनी गाड़ियों की मरम्मत खुद करवाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!