Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर में दवाई लेने आए युवक पर हमला:सिर पर सीवरेज ढक्कन मारने की कोशिश; बहन बोली- मेरे कपड़े फाड़े, गोली मारने की धमकी दी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में एक नौजवान पर शुक्रवार को कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने उसके सिर पर सीवरेज (चैंबर) का ढक्कन मारने की कोशिश की। नौजवान को बचाने के लिए जब उसका भाई और बहन आगे आए, तो हमलावरों ने उन पर भी अटैक किया और युवती के कपड़े फाड़ दिए गए। सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा।

जानकारी के मुताबिक, नौजवान बाजार में दवाई लेने आया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमला करने वाले आरोपी बस्ती गुजा इलाके के रहने वाले हैं। इस दौरान बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा और झड़प होती रही। भाई पर हमला होते देख बहन और दूसरा भाई बीच-बचाव करने के लिए दौड़े, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा।

बचाव करने आई बहन से बदसलूकी और कपड़े फाड़े

पीड़ित युवती ने बताया कि हमलावरों के नाम काली, छांगा, नीरज नेपाली और दीवु हैं। यह लोग इलाके में नशे का अवैध कारोबार करते हैं। युवती का आरोप है कि जब वह अपने भाई को बचा रही थी, तो दीवु और काली ने साथ बदसलूकी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने उन्हें बीच सड़क पर गोली मारने की धमकी भी दी।

आरोपियों में से एक की सास ने खोले राज

इस पूरी घटना के बीच एक महिला भी सामने आई, जिसने चौंकाने वाला खुलासा किया। महिला ने बताया कि हमलावरों में शामिल छांगा उसका सगा दामाद है। उसकी बेटी ने छांगे के साथ प्रेम विवाह किया था। महिला का आरोप है कि छांगा आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। शादी के बाद से ही वह बेटी के साथ मारपीट और घरेलू हिंसा करता आ रहा है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक सरेआम गुंडागर्दी चलती रही, लेकिन पुलिस समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंची। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सफाई दी है कि उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौके से फरार हो चुके थे।

नशे के कारोबार की बात से इनकार

पुलिस ने शुरुआती जांच में नशे के एंगल या नशे के कारोबार की बात से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसके आधार पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल युवक का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!