Monday , August 10 2026
Breaking News

जालंधर में डॉक्टर की पत्नी से चेन स्नैचिंग:कार चालक ने टक्कर मारकर पकड़ा, दूसरा साथी फरार; पशुओं को पानी डाल रही महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के एसएएस नगर एक्सटेंशन इलाके में आज सुबह लूट की वारदात हुई। एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने डॉक्टर की पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया। हालांकि, एक राहगीर की बहादुरी से एक लुटेरा पकड़ लिया गया। यह घटना तब हुई जब महिला अपने पशुओं को पानी पिला रही थी। लुटेरों ने उस पर हमला किया और सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक्टिवा पर फरार होने लगे।

लोगों ने एक लुटेरे को किया काबू

इसी दौरान, मौके पर मौजूद एक राहगीर ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी कार से लुटेरों की एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक आरोपी सड़क पर गिर गया और उसकी टांग टूट गई। आसपास मौजूद लोगों ने गिरे हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार साथी की तलाश जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!