Sunday , November 1 2026
Breaking News

जालंधर में गौ सरंक्षण के लिए PM के नाम मेमोरेंडम:एडवोकेट नईम खान ने DC को सौंपा; बोले-मॉब लिंचिंग-गौ हत्या पर लगे रोक

जालंधर  , (PNL) : मुस्लिम संगठन पंजाब के अध्यक्ष और मानवाधिकार वर्कर एडवोकेट नईम खान ने भारत सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भेजा। यह मेमोरेंडम डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत सिंह वालिया के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने का अनुरोध किया गया।

मेमोरेंडम में कहा गया है कि गाय भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक, कृषि, आर्थिक और पर्यावरणीय विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। संगठन ने कहा कि देश की विविधता और एकता को मजबूत करने के लिए विभिन्न समुदायों के धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान आवश्यक है।

मुस्लिम संगठन पंजाब प्रधान एडवोकेट नईम खान ने बताया कि गाय करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और उसके प्रति सम्मान राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देता है। संगठन ने कहा कि इस्लाम भी अन्य धर्मों की भावनाओं और मान्यताओं का सम्मान करने तथा शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की शिक्षा देता है।

ज्ञापन में गाय के कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में योगदान का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया कि दूध उत्पादन के अलावा गोबर और अन्य उत्पाद जैविक खेती, टिकाऊ कृषि और ग्रामीण आजीविका के लिए महत्वपूर्ण हैं।

संविधान के अनुच्छेद 48 के अनुसार गौ संरक्षण जरूरी नईम खान ने संविधान के अनुच्छेद 48 का हवाला देते हुए कहा कि राज्य को गायों और उनके बछड़ों के संरक्षण तथा नस्ल सुधार के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना संविधान की भावना के अनुरूप होगा।

मेमोरेडम में सरकार से मांग की गई कि गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देकर उसके संरक्षण और सम्मान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। नईम खान एडवोकेट ने कहा कि उनकी यह पहल सामाजिक सद्भाव, आपसी सम्मान और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की भावना से प्रेरित है। उन्होंने उपायुक्त जालंधर से ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक अग्रेषित करने का अनुरोध किया है। मॉब लींचिंग की घटनाओं पर जताई चिंता एडवोकेट नईम खान ने कहा कि देश में गाय के नाम पर पंजाब सहित सेहत के कई हिस्सों में मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। इनको रोका जाना चाहिए और तस्करी पर रोक लगनी चाहिए। नईम खान ने कहा कि गौ तस्करी की आड़ में कई लोग दूसरे धर्म के लोगों को निशाना बनाते हैं। इस तरह के तत्वों को पकड़ा जाना चाहिए और सख्त सजा मिलनी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!