Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर में आवारा कुत्तों ने मां-बेटे पर किया हमला:छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर आते समय घेरा, स्कूटी से गिराया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले के कारण स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई, जिससे मां और बेटा दोनों घायल हो गए। बच्चे के सिर पर चोट आई है। वहीं, नगर निगम की ओर से डॉग पॉन्ड निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है।

यह घटना जालंधर के न्यू कमल विहार इलाके की है। जीटीबी नगर की रहने वाली अकालदीप कौर अपने नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे जसकीरत को इनोसेंट हार्ट स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर लेकर आ रही थीं।

जैसे ही वे न्यू कमल विहार के पास पहुंचीं, आवारा कुत्तों के एक झुंड ने अचानक उनकी स्कूटी पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अकालदीप कौर घबरा गईं और उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया।

स्कूटी सड़क पर गिरते ही मां-बेटे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद लोगों की मदद से मासूम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इलाके में कुत्तों का आतंक रॉकी सहदेव ने बताया कि कॉलोनी में करीब 30 से ज्यादा आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। ये कुत्ते आए दिन आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों पर झपटते हैं, जिससे लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।

सिविल अस्पताल में रोज पहुंच रहे मरीज जालंधर में कुत्तों का आतंक किस कदर बढ़ चुका है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिविल अस्पताल की एंटी-रेबीज वैक्सीन ओपीडी में रोजाना मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आम आदमी क्लीनिकों में भी रोजाना भारी संख्या में लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM मान फिरोजपुर, वित्त मंत्री चीमा लुधियाना में फहराएंगे तिरंगा:सरकार ने मुख्य अतिथियों की लिस्ट की जारी; जालंधर में मोहिंदर भगत लेंगे परेड की सलामी

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब सरकार ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) 2026 के जिला और राज्यस्तरीय …

गुरु पर्व पर पाकिस्तान जाएंगे सिख श्रद्धालु:ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन, SGPC ने 10 अगस्त तक मांगे आवेदन

अमृतस​र , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान …

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचला:गोराया के पास एक्टिवा को पीछे से मारी टक्कर; मासूम की मौके पर मौत

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले के गोराया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा स्कूटी …

अमृतसर में वाल्मिकि समाज के प्रदर्शन के बीच एक पुलिस मुलाजिम की मौत, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : शहर के भंडारी पुल पर गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में …

जालंधर : विदेश यात्रा कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत, बिना लाइसेंस कारोबार करने का आरोप, जांच के बाद हो सकती है FIR

जालंधर, (PNL) : विदेश यात्रा कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!