Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचला:गोराया के पास एक्टिवा को पीछे से मारी टक्कर; मासूम की मौके पर मौत

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले के गोराया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) की टीम पहुंची और पीड़ित परिवार की मदद की। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक और वाहन को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें एमडीटी (MDT) डिवाइस के जरिए दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही SSF की टीम बिना कोई समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक ट्रक और एक्टिवा स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हुई थी।

जालंधर से लुधियाना जा रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, पीड़िता वंदना पत्नी राजीव अपने बेटे आरुष और बेटी निताशा के साथ एक्टिवा पर गांव पतारा रामा मंडी) से लुधियाना की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे गोराया के पास पहुंची तो एक ट्रक ड्राइवर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरी।

गंभीर चोटें आने के कारण गई जान

हादसे के वक्त निताशा सड़क पर गिर गई और गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वंदना इस हादसे में घायल हो गईं। SSF की टीम ने आरोपी ट्रक और उसके चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव को एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM मान फिरोजपुर, वित्त मंत्री चीमा लुधियाना में फहराएंगे तिरंगा:सरकार ने मुख्य अतिथियों की लिस्ट की जारी; जालंधर में मोहिंदर भगत लेंगे परेड की सलामी

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब सरकार ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) 2026 के जिला और राज्यस्तरीय …

गुरु पर्व पर पाकिस्तान जाएंगे सिख श्रद्धालु:ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन, SGPC ने 10 अगस्त तक मांगे आवेदन

अमृतस​र , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान …

जालंधर में आवारा कुत्तों ने मां-बेटे पर किया हमला:छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर आते समय घेरा, स्कूटी से गिराया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही एक महिला पर …

अमृतसर में वाल्मिकि समाज के प्रदर्शन के बीच एक पुलिस मुलाजिम की मौत, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : शहर के भंडारी पुल पर गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में …

जालंधर : विदेश यात्रा कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत, बिना लाइसेंस कारोबार करने का आरोप, जांच के बाद हो सकती है FIR

जालंधर, (PNL) : विदेश यात्रा कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!