Saturday , September 5 2026
Breaking News

जालंधर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़, VIDEO:चालान काटने पर हंगामा, RC छीनने पर मारा; एक दिन पहले महिला SHO की हुई थी बहस

जालंधर , (PNL) : जालंधर में चालान काटने के दौरान पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। युवक का आरोप है कि वह पुलिसकर्मियों की चालान काटने की कार्रवाई का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान एक मुलाजिम ने उसे थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पठानकोट चौक का है।

युवक के मुताबिक, उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पुलिसकर्मी के हाथ से आरसी लेने की कोशिश की थी। युवक ने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पुलिस को ऐसा करना चाहिए था। उसने बताया कि वह राजस्थान समेत कई राज्यों में घूमकर आया है, लेकिन जालंधर में उसका चालान काट दिया गया।

युवक ने कहा कि आप देख ही रहे हो, लड़के को बिना किसी बात के इन्होंने थप्पड़ मारा है। चलो, इनको नहीं पता था कि मैं वीडियो बना रहा हूं। मैं भी पूरी गुजरात होकर आया हूं, राजस्थान होकर आया हूं। 3 हजार किलोमीटर गाड़ी चला कर आया हूं, पर चालान कहां आकर हुआ। युवक ने कहा कि वह पुलिस के इस व्यवहार को लेकर सीपी दफ्तर में शिकायत करेगा और कार्रवाई की मांग करेगा। पुलिस ने अभी तक वायरल वीडियो पर कोई सफाई नहीं दी है।

जालंधर में महिला SHO और डिस्ट्रीब्यूर के बीच होती बहस। (फाइल शॉर्ट)

जालंधर में महिला SHO और डिस्ट्रीब्यूर के बीच होती बहस।

एक दिन पहले जालंधर के कपूरथला चौक के पास टूल्स डिस्ट्रीब्यूटर गोल्डन टूल्स पर थाना-2 की SHO अनु और डिस्ट्रीब्यूटर के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया था। दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली थी। इस दौरान डिस्ट्रीब्यूटर ने CP से इस संबंध में मिलने और पुलिस कार्रवाई की शिकायत करने की बात कही थी।

जालंधर पुलिस का एक ऐसा ही वीडियो 5 महीने पहले भी सामने आया था। तब शहर के एपीजे कॉलेज के पास पुलिस और एक टैक्सी ड्राइवर भिड़ गए थे। टैक्सी ड्राइवर गंभीर हालत में अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहा था, लेकिन नाके पर तैनात पुलिसकर्मी ने सीट बेल्ट न लगाने की बात कहकर उसे रोक लिया था। करीब 1 घंटे तक दोनों में बहस होती रही। पति दर्द से कराह रही पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाता रहा और मिन्नतें करता रहा, लेकिन नाके पर खड़े पुलिसकर्मी ने उसे जाने नहीं दिया।

आरोप है कि पुलिस की इस देरी की वजह से बच्चे की जान तक खतरे में पड़ गई थी। पीड़ित का आरोप था कि नाके पर तैनात दो मुलाजिमों ने शराब पी रखी थी और वे बात करने की स्थिति में भी नहीं थे। जब वह पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाने लगा तो वे मौके पर अपनी चाबियां और गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में स्विमिंग पूल के किनारे बच्चे की मौत, VIDEO:नहाने के बाद बैठा, उठते ही लड़खड़ाया; फिर गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 15 साल के एक बच्चे की स्विमिंग पूल के किनारे …

जालंधर में कल होगा ड्रोन शो:गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर दिखेगा अद्भुत नजारा, SDM ने देखी तैयारियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को …

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा, 3 की मौत:ट्रक से टकराई बाइक, 10 फीट अंदर तक घुसी, मौके पर दम तोड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोरायां ओवरब्रिज के पास देर रात ट्रक …

जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

जालंधर (PNL): जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार, PunjabeNews के संपादक एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव …

बड़ी खबर : पंजाब के इस बड़े शहर में तैयार हो रही थी PUMA की नकली टी-शर्ट और जैकेटें, टीम ने की रेड

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में पायरेसी टीम ने एक फैक्ट्री में PUMA कंपनी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!