Tuesday , July 21 2026
Breaking News

जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार खतरनाक भगोड़े गैंगस्टर गिरफ्तार, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार खतरनाक भगोड़े गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों की पहचान रावलपिंडी के पाषटा के रहने वाले कुलवंत सिंह, रिहाणा जट्टा के अमनप्रीत सिंह, सौरव उर्फ गौरी और जसप्रीत सिंह जस्सा के रूप में हुई है। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने पीएनएल को बताया कि ये सभी आरोपी कुख्यात गैंगस्टर है। इन सबके के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज है।

एसएसपी ने बताया कि 30 जुलाई, 2023 को इन सबने मिलकर आदमपुर में महावीर कोके नामक युवक पर गोलियां चलाई और उसे बेरहमी से पीटा भी। हमले के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। एसपी इनवेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में डीएसपी सुखनाज सिंह, आदमपुर थाने के एसएचओ सुखनाज सिंह और क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली ने अपनी टीम के साथ इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके बाकी साथियों की तलाश जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!