Monday , August 31 2026
Breaking News

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक और आकर्षक रूप दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नवनिर्मित स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने जालंधर कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया।

इस दौरान उनके साथ रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। चेयरमैन ने अधिकारियों को बचे हुए छोटे-मोटे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को बेहतर और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

रेलवे स्टेशन पहुंचे और तैयारियों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे और उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर तैयारियां तेज हो गई हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्टेशन का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार खुद जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे और तैयारियों की समीक्षा की।

17 तारीख को पीएम आएंगे जालंधर

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने बताया कि 17 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए वे स्टेशन पर चल रही तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि यह भारतीय रेलवे और देश के लिए गर्व का अवसर होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ देश के 75 अमृत भारत स्टेशनों को जनता को समर्पित करेंगे। इनमें जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

स्टेशन को बहुत खूबसूरती के साथ री-डेवलप किया गया

चेयरमैन ने स्टेशन के नए स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि इसे बेहद खूबसूरती के साथ री-डेवलप किया गया है। यहां यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि पुराने और नए स्टेशन में काफी बड़ा अंतर नजर आ रहा है। निरीक्षण के दौरान मिली छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जब चेयरमैन से जालंधर सिटी स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन स्टेशनों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जो तैयार हो चुके हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने का काम लगातार जारी है। एक साथ 75 अमृत भारत स्टेशनों का देश को समर्पित किया जाना भारतीय रेल और आम यात्रियों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

हाई-स्पीड ट्रेन और ट्रैक प्लानिंग को लेकर सतीश कुमार ने बताया कि देश में सात अलग-अलग कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में भी सात नई लाइनों की घोषणा की गई है, जिन पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!