Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 वर्षीय युवती की लाश मिली। युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में रुकी हुई थी। सुबह करीब 7 बजे जब होटल कर्मी उसे चाय देने पहुंचे, तो उसने गेट नहीं खोला।

काफी देर इंतजार करने पर कमरे के बंदर से कोई आवाज नहीं आई, इसके बाद होटल के मैनेजर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती कमरे में मृत पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

थाना डिविजन-3 पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान योतिका के नाम से हुई, जो लुधियाना की रहने वाली है। यहां पर वह विशु नामक युवक से मिलने के लिए आती थी। जिसका निक नेम चिंटू था। पुलिस उसे भी ढूंढने का प्रयास कर रही है।

रॉयल होटल, जिसमें युवती की लाश मिली।

रॉयल होटल, जिसमें युवती की लाश मिली।

2 दिन से युवती से मिलने आ रहा था युवक

पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से मिलने के लिए चिंटू नाम का युवक लगातार दो दिनों से होटल में आ रहा था। जो दिन में करीब 2 से 3 घंटे तक युवती के साथ कमरे में रुकता था और इसके बाद वहां से चला जाता था।

कल भी वह दिन के समय युवती से मिलने आया था, इसके बाद वह चला गया था। पुलिस अब युवक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

कमरे में फैली थी गंदगी, सामान बिखरा मिला

पुलिस को युवती के कमरेलाल रंग का एक सूटकेस भी मिला है। हालांकि, उसमें कुछ सामान नहीं था। इसके अलावा कमरे में गंदगी फैली हुई थी और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सिगरेट के जले हुए पैकेट मिले हैं। पुलिस ने कमरे की स्थिति और वहां मिले सामान का जांच का हिस्सा बनाया है। से

होटल कर्मचारियों ने युवती की मौत के पीछे नशे की आशंका जताई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवती की मौत किस वजह से हुई। मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

  • जुलाई 2026, कोटकपूरा का होटल: फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक होटल के कमरे में दो बच्चों की मां का संदिग्ध शव बेड पर पड़ा मिला। महिला राजप्रीत कौर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रात में होटल में रुकी थी. अगली सुबह बॉयफ्रेंड ने खुद ही मैनेजर को बुलाकर बताया कि वह बेसुध पड़ी है और इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

  • अप्रैल 2026, अमृतसर का होटल AK: अमृतसर के पोस्ट ऑफिस चौक के पास स्थित ‘होटल AK’ के कमरे से तमन्ना उर्फ मोनिका नाम की युवती का शव मिला। युवती किसी व्यक्ति के साथ होटल में रुकी थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि होटल मैनेजर ने बिना किसी आईडी प्रूफ के उन्हें कमरा दे दिया था, जिसके चलते मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया।

  • 16 जनवरी 2023: दाना मंडी, लुधियाना (इंडो-अमेरिकन होटल): लुधियाना के दाना मंडी इलाके में स्थित इंडो-अमेरिकन होटल के कमरे में एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मृतका की पहचान अमित निषाद नाम के व्यक्ति की महिला मित्र के रूप में हुई। दोनों के बीच शादी और आपसी संबंधों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

  • 20 जून 2024, मोहाली की होटल मोंटाना इन्स: मोहाली के फेज़-1 में स्थित एक होटल के कमरे से 24 वर्षीय युवती (सुनीता, निवासी नवांशहर) का शव मिला था। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। वह सुनील कुमार नामक युवक और एक 4 साल के बच्चे के साथ दो दिन से ठहरी हुई थी। आरोपी युवक हत्या के बाद बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने ट्रैस किया।

  • 24 नवंबर 2022: मॉल रोड, बठिंडा (स्थानीय होटल): बठिंडा के रेलवे स्टेशन और मॉल रोड के पास स्थित एक होटल के कमरे से हरियाणा (फतेहाबाद) की 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में लाश बरामद हुई थी। युवती अपने परिचित युवक के साथ होटल आई थी। पुलिस जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग और ब्लैकमेलिंग से जुड़े विवाद का निकला था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!