Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर के मशहूर ढाबे में लगी आग:फर्नीचर-इलेक्ट्रॉनिक्स और रसोई का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की संभावना

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के 120 फुटी रोड पर स्थित ‘खाना खजाना वैष्णो ढाबा’ में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय ढाबा बंद था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग की चपेट में आने से फर्नीचर और रसोई का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग ने पूरे ढाबे को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी।

आग लगने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची।

आग लगने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची।

मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत यह रही कि आग लगने के वक्त ढाबा बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

लाखों का नुकसान

इस अग्निकांड में ढाबा मालिक को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। आग इतनी भयानक थी कि ढाबे के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और रसोई का कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। ढाबे का ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

जांच में जुटा प्रशासन

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि आग लगने के सही कारणों और कुल नुकसान का सटीक आकलन किया जा सके। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!