Monday , March 30 2026
Breaking News

जालंधर के पांच युवकों की दसूहा में सड़क हादसे दौरान मौत, परिवारों में छाया मातम, पढ़ें

होशियारपुर, (PNL) : पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई. जिससे कार ने तुरन्त आग पकड़ ली. वहीं कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया. मृतक सभी जालंधर वेस्ट के रहने वाले हैं.

जानकारी के मुताबिक होशियारपुर में दसूहा के ऊंची बस्सी गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रक की टक्कर के बाद जैसे ही कार ने आग पकड़ी तो कार में मौजूद लोगों ने दरवाजे खोलने की कोशिश की लेकिन वो दरवाजे को नहीं खोल पाए. जिसकी वजह से वो कार में जिंदा जल गए और चारों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे को लेकर दसूहा थाने के एसएचओ हर प्रेम सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई है. जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे तब तक कार सवार 5 लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद दो घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया है. एसएचओ ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे है कि हादसा कैसे हुआ.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने लिया स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज से आशीर्वाद

पठानकोट/जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज पठानकोट स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!