Wednesday , September 9 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में 24 घंटे में 2 मोबाइल स्नैचर दबोचे:बस स्टैंड जाते युवक से झपटा फोन; मोबाइल बेचने की फिराक में थे आरोपी

चंडीगढ़ पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के आसपास अकेले यात्रियों को निशाना बनाते थे। वारदात के बाद लूटा गया सामान बेचकर नशे की लत पूरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनिया (23) पुत्र प्रभु निवासी गांव अटावा, सेक्टर-42 और रोहित उर्फ अंड्डा (21) पुत्र यशबीर सिंह निवासी गांव अटावा, सेक्टर-42 के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि वारदात के दौरान मुनिया मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था और उसी ने मोबाइल छीना था, जबकि रोहित बाइक चला रहा था।

हिमाचल जाने के दौरान बनाया निशाना

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि इस संबंध में 29 जून 2026 को सेक्टर-36 थाने में मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता अजय कुमार निवासी मंडी (हिमाचल प्रदेश) ने बताया कि वह 28 जून को महाराष्ट्र से ट्रेन के जरिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां से उसे हिमाचल प्रदेश जाने के लिए सेक्टर-43 बस स्टैंड जाना था।

रात करीब 9 बजे वह पैदल सेक्टर-42 स्थित शराब के ठेके के पास से सेक्टर-42/43 के छोटे चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक उसके पास आए। पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से ओप्पो A15 मोबाइल झपट लिया। मोबाइल के कवर में उसका आधार कार्ड भी रखा हुआ था। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सेक्टर-42 झील के पास गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी सेक्टर-42 झील के पास लूटा गया मोबाइल बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे स्नैचिंग

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता का ओप्पो A15 मोबाइल, आधार कार्ड तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (सीएच-01-सीवाई-4087) बरामद कर ली है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन और सेक्टर-43 बस स्टैंड के आसपास अकेले यात्रियों की रेकी करते थे। सुनसान स्थान मिलने पर वे मोबाइल या अन्य कीमती सामान झपट लेते थे। बाद में चोरी का सामान बेचकर उससे मिले पैसों से नशा करते थे।

मुनिया करता है मजदूरी

मुनिया 9वीं तक पढ़ा है और दिहाड़ी मजदूरी करता है। वह अपने माता-पिता, भाई और बहन के साथ रहता है। वहीं, रोहित उर्फ अंड्डा 8वीं तक पढ़ा है और सेक्टर-22 स्थित एक मोबाइल दुकान पर काम करता है। वह अपने माता-पिता और भाई के साथ रहता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!