Monday , August 31 2026
Breaking News

गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग मामला, 2 शूटर्स गिरफ्तार:पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुडे़ हैं; पाकिस्तान मेड हथियार बरामद

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित जिम पर हुई फायरिंग के ठीक 14 दिन बाद दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने पश्चिम विहार इलाके में मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग के दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इनके पास से पाकिस्तान निर्मित हथियार और एक बाइक बरामद की गई है। इससे पहले भी पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पश्चिम विहार में हुआ एनकाउंटर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर राजधानी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पश्चिम विहार इलाके में जब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने और काबू करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने स्पेशल सेल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया।

हरियाणा के रहने वाले हैं आरोपी, पाक मेड हथियार बरामद

गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों की पहचान हकीकत और सागर के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों कुख्यात अनिल पंडित और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इनके कब्जे से पाकिस्तान में बने हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पढ़ें क्या है पूरा मामला:-

  • 11 जून को जिम पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग: 11 जून 2026 को दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित गुरु रंधावा के जिम ‘24 आवर्स फिटनेस’ पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। हालांकि, इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ था। वारदात के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को अपने हाथ में लेकर जांच शुरू की थी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

  • सलमान खान से नजदीकी के कारण बनाया निशाना: कुछ समय बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी, जिसमें गैंग के एक सदस्य ने दावा किया था कि गुरु रंधावा, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के करीबी हैं, इसलिए उनके जिम पर यह कार्रवाई की गई। इन इनपुट्स के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बाइक सवार नकाबपोश शूटरों की तलाश तेज कर दी थी।

  • पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी: इस मामले में दिल्ली पुलिस की यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। जिम पर फायरिंग के ठीक 6 दिन बाद, यानी 17 जून को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अमन और तुषार नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो लॉरेंस गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

  • दोनों मुख्य शूटरों तक पहुंचने में कामयाब हुई: इनसे मिली जानकारी और नेटवर्क की जांच के आधार पर ही स्पेशल सेल अब दोनों मुख्य शूटरों तक पहुंचने में कामयाब हुई है। पुलिस अब चारों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि गैंग के अन्य नेटवर्क और संभावित साजिशों का खुलासा किया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!