Wednesday , November 11 2026
Breaking News

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की कार पर हमला हुआ था। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। अब इस मामले को लेकर पंजाब की राजनीति भी गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर आएंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शाह पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि अपने राज्यों में इनसे कानून-व्यवस्था संभलती नहीं है। देश के सबसे बड़े गैंगस्टर को इन्होंने अपना दामाद बना रखा है। इन्हें वोट देने का मतलब अपने दामाद को पंजाब में न्योता देने जैसा होगा। वहीं, अमित शाह ने भी अपने पंजाब दौरे से पहले आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला था।

अरविंद केजरीवाल का ट्वीट।

अरविंद केजरीवाल का ट्वीट।

अमित शाह के दौरे पर उठाए सवाल

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “अपने राज्यों में इनसे कानून-व्यवस्था संभलती नहीं। देश के सबसे बड़े गैंगस्टर को इन्होंने अपना दामाद बना रखा है और उसे भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपराध करने की सारी सहूलियत दी हुई है। कल ये पंजाब आकर कानून-व्यवस्था पर ज्ञान देंगे। पंजाब के लोगों को पता है कि इन्हें वोट देने का मतलब इनके दामाद को पंजाब में न्योता देने जैसा होगा।”

अमित शाह ने इस तरह पोस्ट से किया था हमला।

अमित शाह ने इस तरह पोस्ट से किया था हमला।

अमित शाह ने AAP सरकार पर लगाए आरोप

करीब 10 घंटे पहले, रविवार शाम साढ़े 7 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने पंजाब को नशे के गर्त में धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके कारण कई परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है।

शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले जिन लोगों की हाल ही में जान गई, उनके परिजनों से वह मंगलवार, 20 अक्टूबर को मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इन परिवारों के दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

शाह ने यह भी कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि भारत सरकार चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल भेजेगी और पंजाब समेत पूरे देश को नशे के कारोबार से मुक्त कराने के लिए काम करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!